यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति का मर्डर, 2 को उम्रकैद; चश्मदीद बेटी बोली- आयुष ने कुछ सफेद मिलाया

यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति का मर्डर, 2 को उम्रकैद; चश्मदीद बेटी बोली- आयुष ने कुछ सफेद मिलाया

कानपुर के नौबस्ता में पति की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को एडीजे–20 नीलांजना की कोर्ट ने उम्रकैद और 30–30 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। मामले में घटना की प्रत्यक्षदर्शी बेटी की गवाही अहम साबित हुई, उसने कोर्ट में बताया- मम्मी-पापा भाई के साथ लखनऊ गए थे, आयुष भी साथ में था। हम लोग होटल में पांच दिन रुके। पापा और आयुष खाना लेने जाते थे। एक दिन देखा कि आयुष ने गिलास में कुछ सफेद मिलाया था और मम्मी ने सोते हुए पापा को पिलाया था, इसके बाद पापा के खर्राटे बंद हो गए। एंबुलेंस से मम्मी पापा को हॉस्पिटल लेकर गई थी। मैं और मेरा भाई आयुष के साथ गाड़ी से गए थे। थोड़ी देर बाद पापा को हॉस्पिटल में छोड़ कर हम लोग वापस घर आ गए थे। पढ़िए पूरी खबर यूपी में MSME को मजबूत करने के लिए MOU साइन हुए, फ्री ट्रेनिंग से लेकर ग्लोबल मार्केट तक मिलेगा सपोर्ट यूपी सरकार ने राज्य के MSME इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो (EPB) के माध्यम से यूपी सरकार ने वॉलमार्ट वृद्धि सप्लायर डेवलपमेंट प्रोग्राम के इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर आइडियाज टू इम्पैक्ट फाउंडेशन के साथ एक स्ट्रेटेजिक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया- यह नॉन-फाइनेंशियल पार्टनरशिप MSME की क्षमता बढ़ाने, डिजिटल और ई-कॉमर्स की तैयारी मजबूत करने और उत्तर प्रदेश की इकाइयों को नेशनल व ग्लोबल वैल्यू चेन से जोड़ने पर केंद्रित है। इसके तहत MSME इकाइयों को बिजनेस की बुनियादी समझ, क्वालिटी कम्प्लायंस, पैकेजिंग, सर्टिफिकेशन, डिजिटल मार्केटिंग, ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग और एक्सपोर्ट रेडीनेस से जुड़ी मुफ्त ट्रेनिंग, मेंटरशिप और तकनीकी सपोर्ट दिया जाएगा। आगरा में डेयरी ग्रुप पर आयकर का छापा, करोड़ों रुपए के नकदी और गहने मिले आगरा में आयकर विभाग ने भोले बाबा डेयरी ग्रुप और उससे जुड़ी 5 फर्मों पर रेड की है। छापे आगरा के अलावा कानपुर, सिरसागंज, धौलपुर, मथुरा, भरतपुर, अलीगढ़ और दिल्ली में भी पड़े हैं। बताया जा रहा है कि टैक्स में हेराफेरी की शिकायत पर 35 ठिकानों पर जांच की जा रही है। छानबीन में मौके से करोड़ों रुपए की नकदी और कीमती आभूषण मिलने की सूचना है। छापे में और क्या-क्या मिला है। इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर हाईकोर्ट ने कहा- शादी का वादा करके सहमति से संबंध बनाना अपराध नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा कि शादी का वादा करके संबंध बनाना अपराध है। लेकिन यदि दोनों ने सहमति से संबंध बनाए हैं और उसके बाद शादी से इनकार कर दिया तो इसे रेप नहीं माना जाएगा। कोर्ट ने कहा कि दोनों ने सहमति से संबंध नहीं बनाए, इसे साबित करना पड़ेगा। बिना साबित किए किसी को दोषी नहीं माना जाएगा। दरअसल याची पर शादी का झूठा वादा कर रेप का आरोप लगा था। उसके खिलाफ आजमगढ़ के बिलरियागंज थाने में एससी / एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया गया था। इसी मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अनिल कुमार ने ये आदेश दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *