यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में तलाक लेने पहुंची पत्नी को पति ने पत्थर मारा, कोर्ट में पहली सुनवाई पर पहुंचे थे दोनों

यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में तलाक लेने पहुंची पत्नी को पति ने पत्थर मारा, कोर्ट में पहली सुनवाई पर पहुंचे थे दोनों

मथुरा में तलाक लेने कोर्ट पहुंची पत्नी को उसके पति ने पत्थर से मारा। पहले दोनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद पति ने उसे धक्कर देकर गिरा दिया। वह जिस पत्थर पर बैठी थी, उसी को उठाकर उस पर वार कर दिया। पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इस हमले में महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पत्नी से बात करना चाह रहा था लेकिन, उसने मना कर दिया। वह वकील के बस्ते से उठकर निकली तो पीछे-पीछे आया और पीछे से आकर उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। गिरा दिया और मारने पीटने लगा वारदात के बाद पति मौके से भाग गया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें केशव बोले- सपा गुंडों का साथ छोड़ दे तो पार्टी स्वाहा हो जाएगी; PDA मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2047 तक यूपी में सपा के आने की कोई संभावना नहीं। देश में 2047 तक कांग्रेस के भी आने की संभावना नहीं है। 2047 तक यूपी को और देश को विकसित बनाना, सपा और कांग्रेस के बूते और विजन की बात है ही नहीं। ये सोच ही नहीं सकते। बस PDA की बात करते हैं। बहुत सारे लोग PDA का फॉर्मूला बताते रहते हैं। इनका PDA परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। गुंडों का साथ छोड़ दें तो समाजवादी पार्टी आज ही स्वाहा हो जाएगी, समाप्त हो जाएगी। …पूरी खबर पढ़िए प्रयागराज में बारातियों की कार नहर में गिरी, 10 लोग डूबे; 2 के शव मिले प्रयागराज में बारातियों से भरी दो कारें नहर में गिर गईं। इसमें 10 लोग सवार थे। कारों को गिरता देख पीछ से आ रहे अन्य बाराती बचाने को दौड़े, लेकिन गहरी नहर देखकर रुक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रातभर करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू चलाया। 8 लोगों को बचा लिया गया। जबकि 2 लोगों के शव सोमवार सुबह नहर से बरामद किए। मरने वालों की पहचान बांदा के प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू (30) और बलिया के अनीश सिंह (20) के रूप में हुई। घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे की कोरावं थाना क्षेत्र के बेलन मुख्य नहर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *