गयाजी में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा:230 किलो डोडा के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार; बंगाल-राजस्थान तक फैला है नेटवर्क

गयाजी में नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा:230 किलो डोडा के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार; बंगाल-राजस्थान तक फैला है नेटवर्क

गयाजी जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। के छकरबंधा इलाके से 230.800 किलो डोडा, 9 मोबाइल, 4 बाइक और एक पिकअप बरामद किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस खेप को बंगाल और राजस्थान में खपाने की तैयारी थी।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। मौके से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के रहने वाले है। लंबे समय से इस धंधे में शामिल थे। आरोपियों में रविंद्र कुमार यादव (महुलनिया, छकरबंधा), बबन पासवान (थाना परतापुर), विक्रम कुमार (मेहराव, छकरबंधा), मदन यादव, सुभाष यादव(बरहा, छकरबंधा), धनंजय कुमार(छकरबंधा), संतोष कुमार (केवाल डीह, थाना सलैया), राजू यादव (परतापुर), राहुल उर्फ राजकुमार यादव (सेवरा, मैगरा थाना) और गोपाल कुमार साह (परतापुर) शामिल है। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि तस्कर छकरबंधा के जंगल क्षेत्र का इस्तेमाल छिपने और माल स्टोर करने के लिए करता था। यहां से डोडा को पिकअप के जरिए बाहर भेजा जाता था। गिरोह का नेटवर्क बिहार से बाहर तक फैला हुआ है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। एसटीएफ ने बरामद किया नशीला पदार्थ वहीं, इस संबंध में मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है फिलहाल किसी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान हम नहीं दे सकते। हमें एसटीएफ की ओर से बरामद कर नशीला पदार्थ दिया गया है। पुलिस आगे काम कर रही है। गयाजी जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। के छकरबंधा इलाके से 230.800 किलो डोडा, 9 मोबाइल, 4 बाइक और एक पिकअप बरामद किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस खेप को बंगाल और राजस्थान में खपाने की तैयारी थी।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। मौके से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के रहने वाले है। लंबे समय से इस धंधे में शामिल थे। आरोपियों में रविंद्र कुमार यादव (महुलनिया, छकरबंधा), बबन पासवान (थाना परतापुर), विक्रम कुमार (मेहराव, छकरबंधा), मदन यादव, सुभाष यादव(बरहा, छकरबंधा), धनंजय कुमार(छकरबंधा), संतोष कुमार (केवाल डीह, थाना सलैया), राजू यादव (परतापुर), राहुल उर्फ राजकुमार यादव (सेवरा, मैगरा थाना) और गोपाल कुमार साह (परतापुर) शामिल है। गिरोह में शामिल लोगों की तलाश जारी पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि तस्कर छकरबंधा के जंगल क्षेत्र का इस्तेमाल छिपने और माल स्टोर करने के लिए करता था। यहां से डोडा को पिकअप के जरिए बाहर भेजा जाता था। गिरोह का नेटवर्क बिहार से बाहर तक फैला हुआ है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। एसटीएफ ने बरामद किया नशीला पदार्थ वहीं, इस संबंध में मैगरा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है फिलहाल किसी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान हम नहीं दे सकते। हमें एसटीएफ की ओर से बरामद कर नशीला पदार्थ दिया गया है। पुलिस आगे काम कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *