बिहार शरीफ नगर निगम की बड़ी पहल:ब्याज माफी के साथ घर-घर दस्तक देगी टीम, देखें अपने मोहल्ले के कैंप की सूची

बिहार शरीफ नगर निगम की बड़ी पहल:ब्याज माफी के साथ घर-घर दस्तक देगी टीम, देखें अपने मोहल्ले के कैंप की सूची

नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के निर्देश पर बिहारशरीफ नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए ‘प्रॉपर्टी टैक्स प्रोत्साहन योजना 2025’ को धरातल पर उतार दिया है। इस योजना के तहत बकाया होल्डिंग टैक्स पर लगने वाले ब्याज और जुर्माने (शास्ति) को पूरी तरह माफ कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया है कि सभी वार्डों में निर्धारित स्थलों पर सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विशेष कैंप लगाकर करदाताओं से ऑन-द-स्पॉट भुगतान लिया जाएगा और तुरंत ऑनलाइन रसीद दी जाएगी। मोहल्लावार कैंप का शेड्यूल नगर निगम की ओर से जारी सूची के अनुसार, कर-संग्रहकर्ता निर्धारित दिन और जगहों पर मौजूद रहेंगे सोमवार: सोहडीह मैदान (वार्ड 1), प्राथमिक विद्यालय बबुरबन्ना (वार्ड 2), सोहसराय अड्डापर टीओपी (वार्ड 3), धर्मशाला (वार्ड 4), तालाबपर सामुदायिक भवन (वार्ड 6), आशानगर इमली पेड़ के पास, कल्याणपुर नईसराय, सिंगारहाट पुस्तकालय, मुरारपुर पार्षद आवास और अलीनगर सामुदायिक भवन। मंगलवार: सोहडीह खरजम्मा, चमड़ा गोदाम सहोखर, महुआटोला मस्जिद के पास (वार्ड 35), मनकटोरा देवी स्थान (वार्ड 7), साईं मंदिर जलालपुर (वार्ड 8), मोहद्दीनगर साहू भवन, छोटी पहाड़ी मुशादपुर और आर्या समाज, बुल्ला कुंआ।
बुधवार: सलेमपुर मस्जिद, पंडित गली शिव मंदिर (वार्ड 35), बड़ी अड़ान इमादपुर, वार्ड पार्षद कार्यालय (वार्ड 13), यातायात थाना के पास और कोणासराय देवी स्थान।
गुरुवार: सलेमपुर रविदास टोला (वार्ड 5), खासगंज निसम्बा दरगाह (वार्ड 9), शेखाना सामुदायिक भवन (वार्ड 10), पुस्तकालय इमादपुर (वार्ड 12), कुड़वापर सामुदायिक भवन (वार्ड 14) और कागजी मोहल्ला दरगाह।
शुक्रवार: सलेमपुर पानी टंकी के नीचे, नीमगंज टीओपी, खंदकपर माली टोला, बाल विकास भवन मथुरिया मोहल्ला और थबई मोहल्ला टावर के पास।
शनिवार-रविवार: पीरशाह मस्जिद, शिवपुरी सामुदायिक भवन (वार्ड 22), सालुगंज मोड़ पतंजलि पेयजल, सकुनत खुर्द मस्जिद, खैराबाद सामुदायिक भवन, नीम अड़ान (वार्ड 32), मगध कॉलोनी और बड़ी दरगाह नया टोला।
KYC के साथ वसूली का लक्ष्य नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि कर-संग्रहकर्ता केवल टैक्स की वसूली ही नहीं करेंगे, बल्कि प्रत्येक घर का डेटा अपडेट (KYC) भी सुनिश्चित करेंगे। राजस्व पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर पर्यवेक्षण करें। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के निर्देश पर बिहारशरीफ नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए ‘प्रॉपर्टी टैक्स प्रोत्साहन योजना 2025’ को धरातल पर उतार दिया है। इस योजना के तहत बकाया होल्डिंग टैक्स पर लगने वाले ब्याज और जुर्माने (शास्ति) को पूरी तरह माफ कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने आदेश जारी किया है कि सभी वार्डों में निर्धारित स्थलों पर सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक विशेष कैंप लगाकर करदाताओं से ऑन-द-स्पॉट भुगतान लिया जाएगा और तुरंत ऑनलाइन रसीद दी जाएगी। मोहल्लावार कैंप का शेड्यूल नगर निगम की ओर से जारी सूची के अनुसार, कर-संग्रहकर्ता निर्धारित दिन और जगहों पर मौजूद रहेंगे सोमवार: सोहडीह मैदान (वार्ड 1), प्राथमिक विद्यालय बबुरबन्ना (वार्ड 2), सोहसराय अड्डापर टीओपी (वार्ड 3), धर्मशाला (वार्ड 4), तालाबपर सामुदायिक भवन (वार्ड 6), आशानगर इमली पेड़ के पास, कल्याणपुर नईसराय, सिंगारहाट पुस्तकालय, मुरारपुर पार्षद आवास और अलीनगर सामुदायिक भवन। मंगलवार: सोहडीह खरजम्मा, चमड़ा गोदाम सहोखर, महुआटोला मस्जिद के पास (वार्ड 35), मनकटोरा देवी स्थान (वार्ड 7), साईं मंदिर जलालपुर (वार्ड 8), मोहद्दीनगर साहू भवन, छोटी पहाड़ी मुशादपुर और आर्या समाज, बुल्ला कुंआ।
बुधवार: सलेमपुर मस्जिद, पंडित गली शिव मंदिर (वार्ड 35), बड़ी अड़ान इमादपुर, वार्ड पार्षद कार्यालय (वार्ड 13), यातायात थाना के पास और कोणासराय देवी स्थान।
गुरुवार: सलेमपुर रविदास टोला (वार्ड 5), खासगंज निसम्बा दरगाह (वार्ड 9), शेखाना सामुदायिक भवन (वार्ड 10), पुस्तकालय इमादपुर (वार्ड 12), कुड़वापर सामुदायिक भवन (वार्ड 14) और कागजी मोहल्ला दरगाह।
शुक्रवार: सलेमपुर पानी टंकी के नीचे, नीमगंज टीओपी, खंदकपर माली टोला, बाल विकास भवन मथुरिया मोहल्ला और थबई मोहल्ला टावर के पास।
शनिवार-रविवार: पीरशाह मस्जिद, शिवपुरी सामुदायिक भवन (वार्ड 22), सालुगंज मोड़ पतंजलि पेयजल, सकुनत खुर्द मस्जिद, खैराबाद सामुदायिक भवन, नीम अड़ान (वार्ड 32), मगध कॉलोनी और बड़ी दरगाह नया टोला।
KYC के साथ वसूली का लक्ष्य नगर आयुक्त ने सख्त निर्देश दिया है कि कर-संग्रहकर्ता केवल टैक्स की वसूली ही नहीं करेंगे, बल्कि प्रत्येक घर का डेटा अपडेट (KYC) भी सुनिश्चित करेंगे। राजस्व पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर पर्यवेक्षण करें। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी योजना 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *