Big incident: दुल्हन की विदाई के बाद लौट गए बाराती, लेकिन नहीं लौटा युवक, दूसरे दिन कुएं में मिली लाश

Big incident: दुल्हन की विदाई के बाद लौट गए बाराती, लेकिन नहीं लौटा युवक, दूसरे दिन कुएं में मिली लाश

रामानुजनगर। रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम तेजपुर में एक युवक का शव कुएं में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान एमसीबी जिले के ग्राम सेंधा, पोड़ी निवासी रवि कुमार (Big incident) के रूप में हुई है। युवक बारात में शामिल होने आया था। सुबह बाराती घर लौट गए थे, लेकिन वह नहीं पहुंचा था। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरु हुई। रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एमसीबी जिले के ग्राम सेंधा, पोड़ी निवासी रवि कुमार पिता रामचन्द्र 27 वर्ष 13 फरवरी को ग्राम नागपुर से प्रिंस साहू की शादी में शामिल होने बारात (Big incident) के साथ ग्राम तेजपुर आया था। 14 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे दुल्हन की विदाई के बाद सभी बाराती नागपुर के लिए रवाना हो गए, लेकिन रवि कुमार घर नहीं पहुंचा।

देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजन ने आसपास रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 15 फरवरी को परिजन तेजपुर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ राजेश्वर साहू घर के आसपास खोजबीन शुरू की। इसी दौरान हरकेश साहू के खेत स्थित कुएं में पानी के भीतर रवि कुमार का शव (Big incident) दिखाई दिया।

Big incident: इस बात की जताई जा रही आशंका

परिजन का अनुमान है कि शादी कार्यक्रम के बाद रात में वह शौच के लिए खेत की ओर गया होगा और अंधेरे में कुएं में गिर जाने से उसकी मृत्यु (Big incident) हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *