Big Incident: नोवा प्लांट में बड़ा हादसा… पिघला आयरन डालते समय 4 मजदूर झुलसे, हालत गंभीर

Big Incident: नोवा प्लांट में बड़ा हादसा… पिघला आयरन डालते समय 4 मजदूर झुलसे, हालत गंभीर

Big Incident: बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र स्थित नोवा प्लांट में सोमवार देर रात एक हादसे में चार मजदूर पिघले हुए आयरन की चपेट में आकर झुलस गए। घटना सोमवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब प्लांट में पिघले लोहे को सांचे (लैडल) में डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिघला हुआ आयरन उछल गया और वहां काम कर रहे चार कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए।

ये लोग हुए घायल

हादसे में घायल श्रमिकों की पहचान नरेंद्र कोसले निवासी ग्राम भैंसबोर्ड (बिल्हा), चंद्रहंस निवासी भैंसबोर्ड, धर्मवीर निवासी बिहार और विनय कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों के चेहरे और शरीर के सामने का हिस्सा झुलस गया है।

अस्पताल में चल रहा उपचार, हालत गंभीर

बिल्हा टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि, घटना के बाद प्लांट प्रबंधन ने तत्काल घायल श्रमिकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्लांट के वाहन टाटा पंच (क्रमांक सीजी10 बीयू 4351) से चालक पुष्कर भारद्वाज द्वारा चारों घायलों को बिलासपुर के प्रताप चौक स्थित कोर एंड केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *