अयोध्या में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार:वर्टिकल सिस्टम लागू, 4 हेल्पडेस्क से मिलेगा त्वरित समाधान

अयोध्या में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार:वर्टिकल सिस्टम लागू, 4 हेल्पडेस्क से मिलेगा त्वरित समाधान

अयोध्या के शहरी क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं को अब पहले से बेहतर और तेज सेवाएं मिलेंगी। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने शहर की बिजली व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए नई वर्टिकल व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी निगम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार ने मीडिया को दी। योगेश कुमार ने बताया कि अयोध्या शहर में JE टीजी-2 स्तर पर वर्टिकल सिस्टम लागू किया जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत बिजली से जुड़े कार्यों का स्पष्ट विभाजन होगा, जिससे शिकायतों का निस्तारण तय समय में और प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। चार इलाकों में खुलेंगे हेल्पडेस्क बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शहर में चार हेल्पडेस्क स्थापित किए जाएंगे। ये हेल्पडेस्क कौशलपुरी, राम की पैड़ी, अमानीगंज और लालबाग क्षेत्रों में संचालित होंगे। यहां उपभोक्ता अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे और उन्हें जल्द समाधान मिलेगा। फास्ट ट्रैकिंग सिस्टम से होगी शिकायतों की निगरानी निदेशक वाणिज्य ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत ऑटो-रैंडम सिस्टम से शिकायतें कर्मचारियों को आवंटित होंगी। इससे काम का दबाव समान रूप से बंटेगा और जिम्मेदारी तय होगी। स्टाफ बढ़ेगा, बिजलीघरों पर रहेगी सख्त निगरानी बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए SDO और JE की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही सभी बिजलीघरों पर सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी अनिवार्य की जाएगी, ताकि बिजली आपूर्ति और रखरखाव की बेहतर निगरानी हो सके। कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए अलग व्यवस्था योगेश कुमार ने बताया कि आने वाले समय में कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए अलग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत 33 केवी का अलग कार्यालय स्थापित किया जाएगा। तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर भी अलग-अलग व्यवस्थाएं होंगी। निदेशक वाणिज्य ने विश्वास जताया कि इन सुधारों से अयोध्या में बिजली व्यवस्था और अधिक पारदर्शी, सुचारु और उपभोक्ता-हितैषी बनेगी, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *