Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नर्मदापुरम के माखननगर से लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों के खाते में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। साथ ही 29 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 90 करोड़ की राशि भी ट्रांसफर की।
लाड़ली बहनों के खाते में 32वीं किस्त ट्रांसफर
1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को 32वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। जो कि 15 सितंबर को पूरा हो गया। सीएम डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को सिंगल क्लिक के जरिए 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। जिसके साथ ही बहनों के खाते में 1500-1500 की राशि ट्रांसफर कर दी गई। बता दें कि, 51,000 हितग्राही शामिल नर्मदापुरम जिले में हैं।
इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500
जिन लाड़ली बहनों के दस्तावेज पूरे नहीं हैं। वह 1500 सौ रूपये से वंचित रह जाएंगी। कई महिलाओं का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं या कई की समग्र आईडी डिलीट हो गई है। बीते दिनों बुरहानपुर जिले में करीब सात हजार से अधिक महिलाओं को झटका लगा था। उन महिलाओं के नए साल में नाम काट दिए गए। इसमें कई महिलाओं 60 की उम्र पार कर गई तो कई ऐसी भी महिलाएं हैं। जिनकी समग्र आईडी डिलीट हो गई। या गलती से नाम हट गया। इसके चलते करीब 3372 महिलाएं हुईं हैं।


