बड़ी सौगात: 20 टाउन प्लानिंग योजना होगी लॉन्च, रामगढ़ में ADJ कोर्ट, जानें CM भजनलाल के बड़े एलान

बड़ी सौगात: 20 टाउन प्लानिंग योजना होगी लॉन्च, रामगढ़ में ADJ कोर्ट, जानें CM भजनलाल के बड़े एलान

Bhajan Lal Government’s Big Gift: अलवर शहर के सुनियोजित विकास के लिए टाउन प्लानिंग योजना लॉन्च होगी। साथ ही रामगढ़ में एडीजे कोर्ट खुलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विधानसभा में की। ये प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों की ओर से प्राप्त हुए थे। सीएम ने कहा कि संभाग मुख्यालयों के अलावा बड़े शहरों के लिए सुनियोजित विकास के लिए 20 टाउन प्लानिंग योजनाएं लॉन्च होंगी। इन शहरों में अलवर भी शामिल है।

अलवर शहर में नए नलकूपों का निर्माण 5 करोड़ रुपए में होगा। इसके अलावा रामगढ़ में अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय खुलेगा। गोविंदगढ़ सीएचसी में एमसीएच विंग की शुरुआत होगी। नारायणपुर-अलवर मार्ग का चौड़ीकरण साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से होगा।

धौलागढ़ के देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण एक करोड़ रुपए से होगा। पिनान में पुलिस थाना भवन बनेगा। खेरली व तिजारा में ड्रेनेज सिस्टम 8 करोड़ की लागत से तैयार होगा। कठूमर से डेहरा मोड़ तक सड़क निर्माण 22 करोड़ की लागत से होगा। इसी प्रकार स्टेट हाईवे 14 से अलवर-बहरोड़-नारनौल मोड़ तक तीन किमी सड़क निर्माण के लिए 1.20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ये काम भी होंगे

  • भिवाड़ी में जलभराव से निजात के लिए केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार के सहयोग से 150 करोड़ रुपए के कार्य होंगे।
  • खैरथल-तिजारा जिले के अजरका से गोगा मंदिर होते हुए सिरोई कला तक सड़क निर्माण 80 लाख रुपए में होगा।
  • बेहरोज से हरिनाथ मंदिर वाया इमली की ढाणी तक सड़क निर्माण, मैनपुर से सुखदेव मंदिर तक सड़क निर्माण होगा।
  • गोविंदपुरा से गोपालपुरा होते हुए रायपुरा तक सड़क निर्माण साढ़े तीन करोड़ की लागत से होगा।
  • गढ़ बसई से धूणीनाथ जी महाराज तक सड़क निर्माण डेढ़ करोड़ में होगा।
  • नयागांव बोलका से धौलान टहला तक काम होगा।
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के हमीरपुर से हरसौरा मार्ग निर्माण होगा।
  • बहरोड़ कुंड सड़क का निर्माण 8 किमी में 11 करोड़ की लागत से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *