गोंडा में माध्यमिक विद्यालयों लेकर बड़ा फैसला:9 से 12वीं तक NCERT की किताबें लागू होंगी, निजी प्रकाशक किताबें से मिलने पर होगी कार्रवाई

गोंडा में माध्यमिक विद्यालयों लेकर बड़ा फैसला:9 से 12वीं तक NCERT की किताबें लागू होंगी, निजी प्रकाशक किताबें से मिलने पर होगी कार्रवाई

गोंडा जिला प्रशासन ने माध्यमिक विद्यालयों में महंगी किताबों और फीस के विरोध के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। अब जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक केवल एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकें ही संचालित की जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने इस संबंध में सभी माध्यमिक विद्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, यदि कोई भी विद्यालय एनसीईआरटी की निर्धारित पुस्तकों के अलावा किसी अन्य निजी प्रकाशक की किताबों से शिक्षण कार्य कराता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लगातार जिले के अलग-अलग माध्यमिक विद्यालयों में इसकी जांच भी विभाग द्वारा कराई जा रही है। यह आदेश कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यालयों पर लागू होगा। इन कक्षाओं की किताबों के दाम भी तय कर दिए गए हैं, ताकि छात्रों को निर्धारित मूल्य पर ही पुस्तकें उपलब्ध हो सकें। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित 36 विषयों की एनसीईआरटी पुस्तकों का ही प्रयोग किया जाएगा। डॉ. रामचंद्र ने बताया कि एनसीईआरटी की किताबें सस्ती हैं, जिससे अभिभावकों को इन्हें खरीदने में कोई कठिनाई नहीं होगी। एनसीईआरटी की जितने भी किताबें हैं काफी कम दाम में है ऐसे में अभिभावकों को काफी अपने बच्चों को पढ़ाने में दिक्कत भी नहीं होगी। 4 तस्वीरें देखिए… उन्होंने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की बात कही। एनसीईआरटी किताबों को लेकर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। यह फैसला राष्ट्रीय छात्र पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 18 दिनों से लगातार लिखे जा रहे पत्रों के बाद लिया गया है। जिला प्रशासन ने निजी प्रकाशकों की किताबों पर पूरी तरह से रोक लगाने का काम शुरू कर दिया है। किसी भी विद्यालय के संचालक ने अगर एनसीईआरटी की किताबों के अलावा अन्य किताबें लेने के लिए किसी भी अभिभावक को कहीं अन्य स्थान पर भेजो तो उसे पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *