भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम बड़ा बदलाव, इस खतरनाक युवा ऑलराउंडर की हुई एंट्री

भारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम बड़ा बदलाव, इस खतरनाक युवा ऑलराउंडर की हुई एंट्री

Kristian Clarke added to New Zealand squad: आईसीसी T20 वर्ल्‍ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड की टीम खिलाडि़यों की चोटों से जूझ रही है। इस वजह से भारत के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए युवा ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को शामिल किया है। क्लार्क ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्‍हें नागपुर में खेले जाने वाले पहले टी20 में खेलने का मौका भी मिल सकता है, क्‍योंकि तेज गेंदबाज एडम मिल्ने और अनुभवी स्पिनर माइकल ब्रेसवेल दोनों चोटों से जूझ रहे हैं।

आखिरी मैचों में खेल सकते हैं मिल्ने और ब्रेसवेल

एडम मिल्ने को दक्षिण अफ्रीका में एसए20 घरेलू टूर्नामेंट खेलते समय हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जबकि ब्रेसवेल को हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में पिंडली में चोट लगी थी। ये दोनों खिलाड़ी 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम का हिस्‍सा हैं। भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मैचों ये अपनी फिटनेस साबित कर सकते हैं।

वनडे सीरीज में अच्‍छी गेंदबाजी का मिला इनाम

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए क्लार्क को वनडे मैचों में गेंद से प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है और न्यूजीलैंड के कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टी20 मैचों के लिए उनका चयन पूरी तरह से सही है। वाल्टर ने कहा कि क्‍लार्क निश्चित रूप से वनडे सीरीज़ में अपना टैलेंट दिखाया, लेकिन जो बात सबसे ज़्यादा इम्प्रेसिव थी, वह थी उनका शांत स्वभाव और दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की काबिलियत।

‘हमारी टीम में काफी बदलाव हो रहे हैं’

वाल्टर ने बताया कि इस समय हमारी टीम में काफी बदलाव हो रहे हैं। कुछ खिलाड़ी इस सीरीज के लिए चोट से वापस आ रहे हैं तो कुछ सीधे फ्रेंचाइजी क्रिकेट से हमारे साथ जुड़ रहे हैं। बाकी भारत वनडे सीरीज और सुपर स्मैश से आ रहे हैं। हम यह पक्का करना चाहते हैं कि इस सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए हमारे पास काफ़ी पेस-बॉलिंग ऑप्शन हों और यह क्रिस्टियन के लिए भारत के अपने पहले दौरे पर टीम के साथ थोड़ा और समय बिताने का एक शानदार मौका है।

न्यूजीलैंड टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क (पहले तीन मैच), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी।

सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I: 21 जनवरी, नागपुर

दूसरा T20I: 23 जनवरी, रायपुर

तीसरा T20I: 25 जनवरी, गुवाहाटी

चौथा T20I: 28 जनवरी, विशाखापत्तनम

पांचवां T20I: 31 जनवरी, तिरुवनंतपुरम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *