T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 स्टेज से पहले भारत को बड़ा झटका, नेट्स प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी

T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 स्टेज से पहले भारत को बड़ा झटका, नेट्स प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Injury scare for Team India: T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। मोहम्‍मद सिराज नेट्स प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। 

Injury scare for Team India: टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 की सुपर-8 स्‍टेज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत को इस चरण में अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार 21 फरवरी को खेलना है। भारतीय खेमे से खबर आ रही है कि सुपर-8 मुकाबले से पहले नेट सेशन के दौरान मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए हैं। उन्‍हें हर्षित राणा के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। सिराज ने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है, लेकिन उनकी चोट भारत के लिए एक नई टेंशन है, खासकर टूर्नामेंट के इस अहम पड़ाव पर।

नेट्स सेशन के दौरान घुटने में लगी गेंद तो छोड़ा मैदान

रेवस्पोर्ट्ज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच से पहले नेट्स में हार्दिक पंड्या को गेंदबाजी करते समय सिराज के घुटने पर गेंद लग गई। गेंद इतनी जोरदार लगी कि सिराज को लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा। दूसरी रिपोर्ट्स में कहा गया कि इस घटना के बाद सिराज दर्द से कराह नजर आ रहे थे। अगर सिराज की चोट गंभीर होती है तो टीम मैनेजमेंट को उनका विकल्‍प तलाशना होगा।

टी20i में सिराज की शानदार वापसी

बता दें कि सिराज लंबे समय के बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे है। उन्‍होंने यूएसए के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने उस मैच में 29 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। इसके बाद उन्हें नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ मैचों के लिए बेंच पर बैठाया गया।

उम्मीद है कि भारत सुपर 8 मैचों के लिए भी प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ जाना चाहेगा। हालांकि, सिराज 15 सदस्यों वाली टीम में एकमात्र बैक-अप पेसर के तौर पर उपलब्ध हैं।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (वीसी), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *