IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये विस्फोटक ओपनर

IPL 2026 से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टूर्नामेंट से बाहर हुआ ये विस्फोटक ओपनर

Ben Duckett not to play in IPL 2026: इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से नाम वापस ले लिया है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। डकेट ने इंग्लैंड क्रिकेट को प्राथमिकता देने की बात कही और माफी मांगी।ओपनिंग कर सकते हैं। 

Ben Duckett not to play in IPL 2026: IPL 2026 के आगाज से महज चार दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को जबरदस्त झटका लगा है। इंग्लैंड के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए आईपीएल 2026 से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पिछले साल दिसंबर के मिनी ऑक्शन में उन्हें 2 करोड़ रुपए में खरीदकर अपने खेमे में शामिल किया था। 31 वर्षीय डकेट का यह फैसला न केवल फ्रैंचाइजी बल्कि उनके और दिल्ली की टाम के फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा।

क्यों लिया फैसला?

डकेट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि यह उनके लिए बेहद मुश्किल निर्णय था। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के लिए खेलना बचपन से उनका सपना रहा है और वे अपने देश के क्रिकेट को सब कुछ देना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें समर सीजन से पहले शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार रहना होगा।

डकेट के इस फैसले के पीछे एशेज सीरीज में उनकी निराशाजनक बल्लेबाजी भी एक बड़ी वजह रही, जहां वे 10 पारियों में मात्र 202 रन ही बना पाए। साथ ही, टी20 वर्ल्ड कप में वे टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन एक भी मैच में उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला।

दो साल के बैन का खतरा

आईपीएल 2025 से पहले नियमों में बदलाव किया गया था। नए नियमों के अनुसार अगर कोई विदेशी खिलाड़ी नीलामी में बिकने के बाद बिना किसी ठोस कारण के टूर्नामेंट से नाम वापस लेता है, तो उस पर दो साल का प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस नियम के तहत हो सकता है कि डकेट आईपीएल 2027 और 2028 की नीलामियों में हिस्सा न ले पाएं। उनसे पहले इंग्लैंड के ही व्हाइट बॉल कप्तान हैरी ब्रूक पर भी ऐसा ही बैन लगाया गया था, जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स में चुने जाने के बाद आईपीएल से हटने का फैसला किया था।

केएल राहुल के नए ओपनिंग पार्टनर की तलाश

डकेट को दिल्ली कैपिटल्स में केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी जाने वाली थी। लेकिन अब उनके बाहर होने के बाद फ्रैंचाइजी के सामने नया ओपनर खोजने की चुनौती खड़ी हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के पास अब श्रीलंका के पाथुम निसांका, प्रथ्वी शॉ और साहिल परीख विकल्प के तौर पर मौजूद हैं।

फ्रैंचाइजी ने अभी तक कोई रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले घोषणा होना तय माना जा रहा है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *