होली से पहले बेतिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:2900 किलो जावा महुआ, 255 लीटर चुलाई शराब जब्त; कई गिरफ्तार, भट्टियां ध्वस्त

होली से पहले बेतिया में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई:2900 किलो जावा महुआ, 255 लीटर चुलाई शराब जब्त; कई गिरफ्तार, भट्टियां ध्वस्त

होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिलेभर में सोमवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में भारी मात्रा में जावा महुआ, चुलाई शराब और विदेशी शराब बरामद की गई। विभाग ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। देसी मसाला टोली और चिन्हित गांवों में दबिश छापेमारी टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों बेतिया, बगहा, नरकटियागंज सहित देसी मसाला टोली और अन्य चिन्हित स्थलों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लगभग 2900 किलोग्राम जावा महुआ और 255 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। यह बरामदगी जिले में होली से पहले अवैध शराब कारोबार की सक्रियता का संकेत देती है। टीम ने खुले स्थानों, जंगल किनारे, खेतों के बीच और घरों के पिछवाड़े छिपाए गए महुआ को जब्त कर नष्ट किया। साथ ही, कई जगहों पर विदेशी शराब की बोतलें भी मिलीं, जिन्हें कब्जे में लिया गया। मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस, कई गिरफ्तार बरामदगी के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(क) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग ने बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। विभाग को संदेह है कि इनमें से कई लोग लंबे समय से इस कारोबार में शामिल थे और त्योहार के आसपास गतिविधि बढ़ा देते थे। भट्टियां तोड़ी गईं, अवैध कारोबार पर लगाम अभियान के दौरान कई इलाकों में छिपाकर बनाई जा रही देसी शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। जंगलों में छिपाकर बनाई गई भट्टियों को तोड़ा गया तथा बरतन, ड्रम और अन्य उपकरण जब्त किए गए। विभाग ने बताया कि होली के दौरान जहरीली शराब का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में यह कार्रवाई बेहद जरूरी थी। डीएम के निर्देश पर अभियान में तेजी, सुरक्षा को प्राथमिकता जिला पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया था कि होली के समय अवैध शराब का उत्पादन और तस्करी बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटना और विषाक्त शराब से मौत जैसी घटनाओं की आशंका रहती है। इसको देखते हुए सभी टीमों को तेज और सतर्क कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। उसी के तहत जिले के लगभग हर संवेदनशील क्षेत्र में छापेमारी चल रही है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभियान आगे भी इसी कठोरता के साथ जारी रहेगा। आम लोगों से अपील- अवैध शराब की सूचना तुरंत दें मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत विभागीय टोल-फ्री नंबर 15545 पर सूचना दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर नहीं फैलने दिया जाएगा जहर विभाग का मानना है कि होली से पहले जहरीली शराब के सेवन की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, इसलिए इस बार प्रशासन पूरी राहत के साथ नहीं बल्कि सख्त निगरानी मोड में है। टीमें लगातार गांवों, कस्बों और शहरी इलाकों में अभियान चला रही हैं, ताकि अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके। होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाए जाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिलेभर में सोमवार को सघन छापेमारी अभियान चलाया। उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में भारी मात्रा में जावा महुआ, चुलाई शराब और विदेशी शराब बरामद की गई। विभाग ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। देसी मसाला टोली और चिन्हित गांवों में दबिश छापेमारी टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों बेतिया, बगहा, नरकटियागंज सहित देसी मसाला टोली और अन्य चिन्हित स्थलों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान लगभग 2900 किलोग्राम जावा महुआ और 255 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। यह बरामदगी जिले में होली से पहले अवैध शराब कारोबार की सक्रियता का संकेत देती है। टीम ने खुले स्थानों, जंगल किनारे, खेतों के बीच और घरों के पिछवाड़े छिपाए गए महुआ को जब्त कर नष्ट किया। साथ ही, कई जगहों पर विदेशी शराब की बोतलें भी मिलीं, जिन्हें कब्जे में लिया गया। मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस, कई गिरफ्तार बरामदगी के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(क) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद विभाग ने बताया कि जिले के विभिन्न हिस्सों से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। विभाग को संदेह है कि इनमें से कई लोग लंबे समय से इस कारोबार में शामिल थे और त्योहार के आसपास गतिविधि बढ़ा देते थे। भट्टियां तोड़ी गईं, अवैध कारोबार पर लगाम अभियान के दौरान कई इलाकों में छिपाकर बनाई जा रही देसी शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया गया। जंगलों में छिपाकर बनाई गई भट्टियों को तोड़ा गया तथा बरतन, ड्रम और अन्य उपकरण जब्त किए गए। विभाग ने बताया कि होली के दौरान जहरीली शराब का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में यह कार्रवाई बेहद जरूरी थी। डीएम के निर्देश पर अभियान में तेजी, सुरक्षा को प्राथमिकता जिला पदाधिकारी द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया था कि होली के समय अवैध शराब का उत्पादन और तस्करी बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटना और विषाक्त शराब से मौत जैसी घटनाओं की आशंका रहती है। इसको देखते हुए सभी टीमों को तेज और सतर्क कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। उसी के तहत जिले के लगभग हर संवेदनशील क्षेत्र में छापेमारी चल रही है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अभियान आगे भी इसी कठोरता के साथ जारी रहेगा। आम लोगों से अपील- अवैध शराब की सूचना तुरंत दें मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत विभागीय टोल-फ्री नंबर 15545 पर सूचना दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर नहीं फैलने दिया जाएगा जहर विभाग का मानना है कि होली से पहले जहरीली शराब के सेवन की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं, इसलिए इस बार प्रशासन पूरी राहत के साथ नहीं बल्कि सख्त निगरानी मोड में है। टीमें लगातार गांवों, कस्बों और शहरी इलाकों में अभियान चला रही हैं, ताकि अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *