देवरिया में SP का बड़ा एक्शन…77 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में हड़कंप

देवरिया में SP का बड़ा एक्शन…77 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में हड़कंप

SP देवरिया संजीव सुमन ने विभाग में बड़ी कारवाई करते हुए 77 पुलिसकर्मियों को लाइन भेज दिया है, इसके साथ ही कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इस कारवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। SP द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुरौली थाने में तैनात SSI अविनाश मौर्य को सुरौली का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी न्यायालय/संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक अश्वनी प्रधान को रामपुर कारखाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया सेल में भी बदलाव किया गया है। महेंद्र कुमार चतुर्वेदी को मीडिया प्रभारी के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक के ब्रीफिंग प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

जिले भर से 77 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में सदर कोतवाली में तैनात कन्हैया प्रताप यादव, रोहित सरोज, गौरव कुमार खरवार और राहुल कुमार प्रजापति शामिल हैं। इनके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में तैनात कुल 77 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। कुछ दिन पहले ही 29 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से हटाकर अलग-अलग थानों में नई तैनाती दी गई थी।

मुर्गी फॉर्म के रास्ते को लेकर हंगामा, महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कंचनपुर के नकहवा टोला में गुरुवार देर शाम मुर्गी फार्म के रास्ते को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्रित महिलाओं ने कच्ची सड़क बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया।

मुर्गी फॉर्म के कारण बढ़ रहा है बीमारियों का खतरा

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कंचनपुर गांव के नकहवा टोले के उत्तर दिशा में एक मुर्गी फार्म संचालित है। फार्म तक चूजे, दाना और अन्य सामग्री इसी रास्ते से लाई जाती है। महिलाओं का आरोप है कि यह रास्ता उनका निजी है और मुर्गी फार्म के कारण क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने फार्म को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।

पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया

बताया जा रहा है कि इस मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को यह विवाद उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मामले का स्थायी समाधान निकाला जाएगा। पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *