पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्त पंजाब अभियान के तहत आज सुबह लुधियाना में भारी पुलिस बल के साथ CASO चलाया गया। इस ऑपरेशन में दुगरी इलाके की CRP कॉलोनी और आस-पास के संवेदनशील इलाके रहे जहाँ लंबे समय से नशा बिकने और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सुबह से जारी है सर्च ऑपरेशन पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आज तड़के ही इन इलाकों को चारों तरफ से घेर लिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन काफी सतर्कता बरत रहा है और अलग-अलग समय पर संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। इलाके की घेराबंदी: CRP कॉलोनी के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया गया है ताकि कोई भी संदिग्ध भाग न सके। घर-घर तलाशी: नशा तस्करों के संभावित ठिकानों और संदिग्ध घरों की गहन तलाशी ली जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ: मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। नशा तस्करों में हड़कंप अभी भी यह रेड जारी है और पुलिस अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस की इस सख्ती से इलाके के नशा तस्करों में भारी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य इन इलाकों से नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह से तोड़ना है।


