किशनगंज में वाणिज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई:पटना की विशेष टीम ने 23 ट्रक जब्त किए, सघन अभियान जारी

किशनगंज में वाणिज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई:पटना की विशेष टीम ने 23 ट्रक जब्त किए, सघन अभियान जारी

किशनगंज में कर चोरी और अवैध प्रवेश पर अंकुश लगाने के लिए वाणिज्य कर विभाग, बिहार के अन्वेषण ब्यूरो की पटना स्थित विशेष टीम ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब तक 23 ट्रक जब्त किए गए हैं। जीएसटी बिल, ई-वे बिल और वे-बिल की जांच की टीम ने शहर के बस स्टैंड, NH 27 और अन्य व्यस्त सड़कों पर वाहनों की गहन जांच शुरू की है। विशेष रूप से बिहार में प्रवेश करने या बाहर जाने वाले वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जांच के दौरान जीएसटी बिल, ई-वे बिल, वे-बिल और अन्य संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। अवैध माल ढुलाई की शिकायतों के बाद चलाया अभियान अवैध माल ढुलाई, फर्जी बिलों के इस्तेमाल और कर चोरी की कई शिकायतों के बाद यह अभियान तेज किया गया है। जब्त किए गए ट्रकों में मुख्य रूप से कोयला लदे वाहन शामिल हैं। इसके अलावा, 4 से 5 मिक्स गुड्स और पान मसाला से लदी 3 गाड़ियां भी पकड़ी गई हैं। सभी जब्त वाहन वर्तमान में टाउन थाना परिसर में खड़े हैं, जहां आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। नेपाल और पश्चिम बंगाल से माल की होती आवाजाही किशनगंज एक सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां से नेपाल और पश्चिम बंगाल की ओर माल की आवाजाही काफी होती है। अररिया, किशनगंज और दालकोला जैसे क्षेत्रों में भी जांच चल रही है, जहां अवैध प्रवेश और कर चोरी के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं। विभाग का मानना है कि इस अभियान से राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और ईमानदार व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टरों में इस अभियान को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ इसे सराहनीय बता रहे हैं, जबकि कुछ व्यापारी इसे व्यापार में बाधा मान रहे हैं। अधिकारी चालकों और मालिकों से कर रहे हैं पूछताछ विभाग की टीम दिन-रात सक्रिय है और जांच जल्द ही और तेज होने की संभावना है। हालांकि, वाणिज्य कर विभाग की ओर से अभी तक इस अभियान की कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। विभाग के अधिकारी मौके पर ही वाहन चालकों और मालिकों से पूछताछ कर रहे हैं। किशनगंज में कर चोरी और अवैध प्रवेश पर अंकुश लगाने के लिए वाणिज्य कर विभाग, बिहार के अन्वेषण ब्यूरो की पटना स्थित विशेष टीम ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत अब तक 23 ट्रक जब्त किए गए हैं। जीएसटी बिल, ई-वे बिल और वे-बिल की जांच की टीम ने शहर के बस स्टैंड, NH 27 और अन्य व्यस्त सड़कों पर वाहनों की गहन जांच शुरू की है। विशेष रूप से बिहार में प्रवेश करने या बाहर जाने वाले वाहनों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। जांच के दौरान जीएसटी बिल, ई-वे बिल, वे-बिल और अन्य संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। अवैध माल ढुलाई की शिकायतों के बाद चलाया अभियान अवैध माल ढुलाई, फर्जी बिलों के इस्तेमाल और कर चोरी की कई शिकायतों के बाद यह अभियान तेज किया गया है। जब्त किए गए ट्रकों में मुख्य रूप से कोयला लदे वाहन शामिल हैं। इसके अलावा, 4 से 5 मिक्स गुड्स और पान मसाला से लदी 3 गाड़ियां भी पकड़ी गई हैं। सभी जब्त वाहन वर्तमान में टाउन थाना परिसर में खड़े हैं, जहां आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है। नेपाल और पश्चिम बंगाल से माल की होती आवाजाही किशनगंज एक सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां से नेपाल और पश्चिम बंगाल की ओर माल की आवाजाही काफी होती है। अररिया, किशनगंज और दालकोला जैसे क्षेत्रों में भी जांच चल रही है, जहां अवैध प्रवेश और कर चोरी के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं। विभाग का मानना है कि इस अभियान से राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और ईमानदार व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टरों में इस अभियान को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं हैं। कुछ इसे सराहनीय बता रहे हैं, जबकि कुछ व्यापारी इसे व्यापार में बाधा मान रहे हैं। अधिकारी चालकों और मालिकों से कर रहे हैं पूछताछ विभाग की टीम दिन-रात सक्रिय है और जांच जल्द ही और तेज होने की संभावना है। हालांकि, वाणिज्य कर विभाग की ओर से अभी तक इस अभियान की कोई आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। विभाग के अधिकारी मौके पर ही वाहन चालकों और मालिकों से पूछताछ कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *