इन्फ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड दुबई से गिरफ्तार

इन्फ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड दुबई से गिरफ्तार

Influencer Kamal Kaur Murder Case: फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों (Amritpal Singh Mehron) को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह घटना के बाद लंबे समय से फरार था। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग और ओवरसीज फरार ट्रैकिंग एंड एक्सट्रैडिशन सेल (OFTEC) की संयुक्त कार्रवाई के तहत उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।

क्या है पूरा मामला?

यह सनसनीखेज वारदात 11 जून 2025 को बठिंडा के अडेश अस्पताल परिसर में सामने आई थी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी, जिसे सोशल मीडिया पर सब कमल कौर भाभी के नाम से जानते थे, अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर मृत अवस्था में पाई गई थीं। बताया गया कि यह कार लुधियाना में रजिस्टर्ड थी और लंबे समय से मेडिकल यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी थी, जिससे मामले ने शुरुआत में ही गंभीर शक पैदा कर दिया था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि 25 साल की इन्फ्लुएंसर की हत्या गला घोंटकर की गई थी। यह स्पष्ट होने के बाद मामला पूरी तरह हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बदल गया। जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि इस हत्या में जसप्रीत सिंह, निम्रतजीत सिंह और रणजीत सिंह भी शामिल थे। इनमें से तीनों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

दुबई भाग गया था मुख्य आरोपी

वारदात के बाद मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों देश छोड़कर दुबई फरार हो गया था। वहां वह कई महीनों तक छिपा रहा। इसके बाद 7 फरवरी को बठिंडा अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था। इसी आधार पर इंटरपोल के जरिए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया तेज हुई।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पहचान

कंचन कुमारी इंस्टाग्राम पर काफी फेमस थी और उसके करीब 3.83 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। वे रील्स और कंटेंट के लिए जानी जाती थीं, हालांकि कुछ पोस्ट को लेकर विवाद भी हुए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि कमल कौर को पहले धमकियां मिलने की बात भी सामने आई थी, जिससे मामला और गंभीर हो गया था।

परिवार की प्रतिक्रिया

पीड़िता अपने परिवार के साथ रहती थीं, जिसमें उसकी मां, दो भाई और दो बहनें शामिल हैं। परिवार के अनुसार, वह बठिंडा जाने के लिए घर से निकली थीं, जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला और बाद में उसकी मौत की खबर सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *