पूर्णिया में नगर निगम ने गुरुवार को अवैध रूप से चल रही मांस दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। निगम क्षेत्र के नेशनल हाइवे और मुख्य मार्ग पर लगने वाली मुर्गा, मछली और मटन की दुकानों पर जेसीबी चलाया। ये कार्रवाई शहर के सार्वजनिक स्थानों और रिहायशी इलाकों में की गई, जहां खुले में मांस बेचा जा रहा था। इस कार्रवाई को लेकर निगम प्रशासन ने पहले ही चेतावनी दे दी थी। नगर निगम की टीम गुलाबबाग जीरोमाइल, बायपास, पोलटेक्निक चौक समेत कई मुख्य चौराहों पर पहुंची तो दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपना सामान छोड़कर भागते नजर आए। टीम ने बिना लाइसेंस चल रही दुकानों को तुरंत हटाया और जो दुकानें गंदगी फैला रही थीं, उन पर जुर्माना भी लगाया गया। फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को जेसीबी मशीन से हटाया गया। एक दर्जन से ज्यादा दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। निगम ने कहा- खुले में मांस बेचने से गंदगी और बदबू फैलती है नगर निगम का कहना है कि खुले में मांस बेचने से गंदगी और बदबू फैलती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने काफी समय से शिकायत की थी कि खुले में मांस विक्रय से इलाके में गंदगी फैल रही है। इसी शिकायत के आधार पर ये अभियान चलाया गया। मौके पर सिटी मैनेजर राजेश कुमार ने कहा कि शहर की साफ-सफाई और लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर दोबारा अवैध रूप से दुकान लगाई गई तो सामान जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी होगी। नगर निगम ने ये भी स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस और नियमों का पालन किए बिना मांस बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पूर्णिया में नगर निगम ने गुरुवार को अवैध रूप से चल रही मांस दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। निगम क्षेत्र के नेशनल हाइवे और मुख्य मार्ग पर लगने वाली मुर्गा, मछली और मटन की दुकानों पर जेसीबी चलाया। ये कार्रवाई शहर के सार्वजनिक स्थानों और रिहायशी इलाकों में की गई, जहां खुले में मांस बेचा जा रहा था। इस कार्रवाई को लेकर निगम प्रशासन ने पहले ही चेतावनी दे दी थी। नगर निगम की टीम गुलाबबाग जीरोमाइल, बायपास, पोलटेक्निक चौक समेत कई मुख्य चौराहों पर पहुंची तो दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार अपना सामान छोड़कर भागते नजर आए। टीम ने बिना लाइसेंस चल रही दुकानों को तुरंत हटाया और जो दुकानें गंदगी फैला रही थीं, उन पर जुर्माना भी लगाया गया। फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को जेसीबी मशीन से हटाया गया। एक दर्जन से ज्यादा दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। निगम ने कहा- खुले में मांस बेचने से गंदगी और बदबू फैलती है नगर निगम का कहना है कि खुले में मांस बेचने से गंदगी और बदबू फैलती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है और स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने काफी समय से शिकायत की थी कि खुले में मांस विक्रय से इलाके में गंदगी फैल रही है। इसी शिकायत के आधार पर ये अभियान चलाया गया। मौके पर सिटी मैनेजर राजेश कुमार ने कहा कि शहर की साफ-सफाई और लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर दोबारा अवैध रूप से दुकान लगाई गई तो सामान जब्त किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी होगी। नगर निगम ने ये भी स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस और नियमों का पालन किए बिना मांस बेचने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


