मुजफ्फरपुर में गैस कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:रेस्टोरेंट पर छापेमारी, घरेलू सिलेंडरों का हो रहा था उपयोग; दंडाधिकारी की निगरानी में गैस वितरण हुआ

मुजफ्फरपुर में गैस कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:रेस्टोरेंट पर छापेमारी, घरेलू सिलेंडरों का हो रहा था उपयोग; दंडाधिकारी की निगरानी में गैस वितरण हुआ

मुजफ्फरपुर में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यापक अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कड़े निर्देश पर आज कार्रवाई पूरे जिले में की जा रही है। दंडाधिकारी की निगरानी में गैस का वितरण हुआ है। अभियान के तहत जिले के पूर्वी और पश्चिमी दोनों अनुमंडलों में भारी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, पूर्वी अनुमंडल के 57 और पश्चिमी अनुमंडल के 35 गैस एजेंसी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना और एजेंसी संचालकों की ओर से किसी भी गड़बड़ी को रोकना है। स्पेशल स्क्वाड का गठन किया गया इसके अलावा, प्रत्येक प्रखंड स्तर पर ‘विशेष धावा दल’ (स्पेशल स्क्वाड) का गठन किया गया है। इन टीमों में दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की सूचना मिलते ही तत्काल छापेमारी करेंगे। अभियान के पहले ही दिन पूर्वी अनुमंडल के मिठनपुरा इलाके में बड़ी सफलता मिली। अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पानी टंकी चौक स्थित ‘मयूर महल’ रेस्टोरेंट व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अवैध रूप से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग कर रहा है। सूचना के आधार पर मुसहरी और बोचहां के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सूचना सही पाई गई और रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से उपयोग होता मिला। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए न केवल सिलेंडरों को जब्त किया, बल्कि रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज करा दी है। मुजफ्फरपुर में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एक व्यापक अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के कड़े निर्देश पर आज कार्रवाई पूरे जिले में की जा रही है। दंडाधिकारी की निगरानी में गैस का वितरण हुआ है। अभियान के तहत जिले के पूर्वी और पश्चिमी दोनों अनुमंडलों में भारी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, पूर्वी अनुमंडल के 57 और पश्चिमी अनुमंडल के 35 गैस एजेंसी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना और एजेंसी संचालकों की ओर से किसी भी गड़बड़ी को रोकना है। स्पेशल स्क्वाड का गठन किया गया इसके अलावा, प्रत्येक प्रखंड स्तर पर ‘विशेष धावा दल’ (स्पेशल स्क्वाड) का गठन किया गया है। इन टीमों में दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी की सूचना मिलते ही तत्काल छापेमारी करेंगे। अभियान के पहले ही दिन पूर्वी अनुमंडल के मिठनपुरा इलाके में बड़ी सफलता मिली। अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पानी टंकी चौक स्थित ‘मयूर महल’ रेस्टोरेंट व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए अवैध रूप से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग कर रहा है। सूचना के आधार पर मुसहरी और बोचहां के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सूचना सही पाई गई और रेस्टोरेंट में घरेलू सिलेंडरों का धड़ल्ले से उपयोग होता मिला। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए न केवल सिलेंडरों को जब्त किया, बल्कि रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मिठनपुरा थाने में प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज करा दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *