बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने स्कूल एंट्रेंस टेस्ट 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारियां पूरी करने की सलाह दी है। BHU SET 2026 परीक्षा के माध्यम से सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में दाखिले दिए जाएंगे। बॉयज स्कूल में कक्षा 9 और 11 के लिए प्रवेश होगा, जबकि गर्ल्स स्कूल में कक्षा 11 के विभिन्न स्ट्रीम मैथ्स, बायोलॉजी और आर्ट्स में एडमिशन मिलेगा। अब जानिए किस क्लास में कितनी सीट पर होगा एडमिशन सीटों के विवरण के अनुसार, सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल में कक्षा 9 के लिए 76 सीटें निर्धारित हैं। वहीं कक्षा 11 में मैथ्स के लिए 54, बायोलॉजी के लिए 27, आर्ट्स के लिए 14 और कॉमर्स के लिए 13 सीटें उपलब्ध हैं। दूसरी ओर, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 11 की छात्राओं के लिए मैथ्स और बायोलॉजी में 13-13 सीटें तथा आर्ट्स में 15 सीटें तय की गई हैं। परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। सभी परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच आयोजित होंगी। परीक्षा के बाद 4 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी, जिस पर 7 मई तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 14 मई को फाइनल आंसर-की जारी होगी। जून के दूसरे सप्ताह में जारी होगा रिजल्ट विश्वविद्यालय के अनुसार, SET 2026 का परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कक्षा 9 के लिए काउंसलिंग 20 जून से और कक्षा 11 के लिए 1 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। पूरी प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी।


