भोपाल के रुद्रादित्य खरे बने सबसे कम उम्र के डिप्टी एजी

राजधानी निवासी एडवोकेट रुद्रादित्य खरे ने लॉ के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 25 दिसंबर को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उन्हें दिल्ली में मध्य प्रदेश का डिप्टी एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही हाल ही में उन्हें दिल्ली में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) के लिए स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर भी नियुक्त किया गया है। 31 साल के रुद्रादित्य खरे डिप्टी एडवोकेट जनरल जैसे अहम पद पर नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में से एक हैं। रुद्रादित्य ने नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलयूआई) से वर्ष 2017 बैच में बीए-एलएलबी (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज से 2022 बैच में एलएलएम किया, जहां वे फर्स्ट क्लास डिग्री के साथ ग्रेजुएट होने वाले एकमात्र भारतीय रहे। रुद्रादित्य की प|ी वकील और पिता मनोज कुमार खरे चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। रुद्रादित्य ने बताया कि स्कूल की पढ़ाई द संस्कार वैली स्कूल से की, जहां वे 2012 बैच के पूर्व छात्र हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *