गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का जाल:भोपाल पुलिस की एडवायजरी जारी, APK फाइल डाउनलोड न करें

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी का जाल:भोपाल पुलिस की एडवायजरी जारी, APK फाइल डाउनलोड न करें

शहर में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर हो रही साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए साइबर क्राइम ब्रांच ने एडवायजरी जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक ठग फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक और APK फाइल के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं और उनसे बैंकिंग जानकारी हासिल कर खातों से रकम उड़ा रहे हैं। एडवायजरी में स्पष्ट किया गया है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट, आधिकारिक मोबाइल ऐप या ग्राहक सेवा नंबर के माध्यम से ही करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और अनजान स्रोत से भेजी गई APK फाइल कभी डाउनलोड न करें, क्योंकि इससे मोबाइल हैक होने का खतरा रहता है। पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी कॉल या संदेश के माध्यम से OTP, बैंक डिटेल, UPI PIN या पासवर्ड साझा न करें। ऐसे मामलों में ठग खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं। यदि किसी को संदिग्ध कॉल या मैसेज प्राप्त होता है, तो तुरंत अपनी गैस एजेंसी और साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर सूचना दें। इसके अलावा मोबाइल में केवल भरोसेमंद ऐप ही इंस्टॉल करें और उन्हें हमेशा प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। साइबर क्राइम ब्रांच ने नागरिकों से अपील की है कि जागरूक रहें और सुरक्षित रहें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479990636 या राष्ट्रीय नंबर 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन शिकायत के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी दी जा सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *