बेड़िया | पुरानी पुलिस चौकी के पीछे स्थित भूमि पर विधायक सचिन बिरला ने क्षत्रिय राजपूत समाज के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राजपूत समाज के समाजसेवी समर विजयसिंह पंवार ने अपनी बेशकीमती भूमि दान में दी है। भवन का निर्माण राज्य शासन मद के 25 लाख व विधायक निधि के 10 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। विधायक ने भूमि दानदाता की उदारता की प्रशंसा करते हुए कहा परस्पर सहयोग से बड़ा से बड़ा काम भी आसान हो जाता है। समाजसेवी इंद्रजीत सिंह पंवार, अमरसिंह पवार, सरपंच चंद्रपालसिंह सोहनेर, डॉ. अरविंद रावल, कुसुम पटेल, भोलाराम कैथवास, नरेंद्र पवार, राकेश वर्मा, रजनीश कानूनगो, संजय पाठक सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


