एमपी के 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन आज:राजधानी से वर्चुअली जुड़ेंगे सीएम-प्रदेशाध्यक्ष, बीजेपी के स्थापना दिवस पर होंगे कार्यक्रम

एमपी के 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन आज:राजधानी से वर्चुअली जुड़ेंगे सीएम-प्रदेशाध्यक्ष, बीजेपी के स्थापना दिवस पर होंगे कार्यक्रम

आज भाजपा का 47वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर भोपाल सहित प्रदेश भर में कार्यक्रम होंगे। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सुबह 11 बजे से प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित बीजेपी के तमाम पदाधिकारी, स्थानीय मंत्री, सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे। यहीं से 17 जिलों के कार्यालय के भूमिपूजन कार्यक्रम में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे। 17 जिलों में होगा जिला कार्यालयों का भूमिपूजन
प्रदेश के 17 जिलों में भाजपा के जिला कार्यालयों का भूमिपूजन होगा। इन जिलों में भाजपा के जिला कार्यालयों के लिए जमीन पहले ही खरीदी जा चुकी है। अब यहां जिला कार्यालयों का निर्माण कार्य आज से औपचारिक तौर पर शुरू होगा। बूथ स्तर पर होंगे कार्यक्रम
प्रदेश कार्यालय से लेकर संभाग, जिला और मंडल स्तर के भाजपा कार्यालयों पर विशेष सजावट कर दीप जलाए जाएंगे। जिला स्तर से लेकर बूथ लेवल तक ध्वजारोहण होगा। इस दौरान भाजपा के इतिहास और विकास पर नेता गण भाषण देंगे।
बीजेपी के सभी नेता कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। आज हर बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कल से शुरू होगा गांव-बस्ती चलो अभियान बीजेपी कल यानी 7 से 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ चलाएगी। इस अभियान में सांसद, विधायक, महापौर और नगर पालिका अध्यक्षों से लेकर पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और नेताओं को भाग लेना होगा। विधानसभावार 50 गांवों का चयन: पुराने कार्यकर्ताओं के घर पहुंचेंगे नेता इस अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 बड़े गांवों को चिन्हित कर वहां विशेष कार्यक्रमों की सूची तैयार की गई है। इन गांवों में जाने वाले नेता केवल जनसभाएं ही नहीं करेंगे, बल्कि पार्टी की नींव रखने वाले पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका आदर-पूर्वक सम्मान भी करेंगे । केवल भाषण न दें, बल्कि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलें अभियान के दौरान गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पार्टी के बड़े नेता स्वयं झाड़ू थामकर श्रमदान करेंगे। इसके बाद चौपालों पर केंद्र की मोदी सरकार और एनडीए शासित प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि कार्यकर्ता केवल भाषण न दें, बल्कि उन लाभार्थियों से भी मिलें जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। इन लाभार्थियों के साथ जनसंपर्क कर उनके अनुभव के वीडियो बनाए जाएंगे और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा ताकि सरकार के काम का वास्तविक असर जनता के सामने आ सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *