ग्वालियर में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन:47वें स्थापना दिवस पर सिंधिया, तोमर और पवैया एक मंच पर दिखे।

ग्वालियर में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन:47वें स्थापना दिवस पर सिंधिया, तोमर और पवैया एक मंच पर दिखे।

भारतीय जनता पार्टी ने अपना 47वां स्थापना दिवस देशभर में मनाया। इस अवसर पर ग्वालियर सहित 17 जिलों में नए भाजपा कार्यालयों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से सभी कार्यक्रमों को संबोधित किया। ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया सहित कई वरिष्ठ नेता तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश और भाजपा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। सिंधिया ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस जन-जन के लिए एक मिसाल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है। सिंधिया ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया और उनकी कविता ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा’ सुनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता भारत माता के लिए प्रतिदिन एक नया गीत लिखता है और कभी हार नहीं मानता। सिंधिया ने भाजपा के विस्तार को तीन कालखंडों में विभाजित कर बताया। पहला कालखंड अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में था, जब पार्टी ने केवल दो सांसदों के साथ सरकार बनाई थी। दूसरा कालखंड लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में था, जब उन्होंने देश के हर व्यक्ति को राम मंदिर आंदोलन से जोड़ा। सिंधिया ने कहा कि इस अभियान में उनकी दादी और जयभान सिंह पवैया सहित हर कार्यकर्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई थीं। तीसरा और वर्तमान कालखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है, जिसमें भारत का झंडा विश्व पटल पर लहरा रहा है और देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *