हरिफाटक ब्रिज की फोरलेन भुजा के लिए भूमि पूजन 25 को

हरिफाटक ब्रिज की नई फोरलेन भुजा के लिए 25 जनवरी को भूमि पूजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भूमि पूजन करेंगे। नई फोरलेन भुजा का निर्माण एमपीआरडीसी करवाएगी। इसके संभागीय प्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि नई फोरलेन भुजा का निर्माण पुलिस चौकी से इंटरप्रिटिशन सेंटर तक के टू-लेन ​ब्रिज के पेरेलल होगा। इसकी लंबाई करीब 980 मीटर रहेगी। प्रोजेक्ट की कुल लागत 371 करोड़ रुपए है। इसमें से प्रोजेक्ट की मुख्य कास्ट 150 करोड़ है बाकी की राशि भूमि अधिग्रहण में खर्च होना है। श्री महाकाल महालोक के शुरू होने के बाद से लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस ब्रिज का विस्तार जरूरी माना जा रहा था। सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की इस संख्या में और भी इजाफा होगा। ऐसे में इसे फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया। निर्माण के दौरान जरूरी श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत परेशानी झेलना पड़ सकती है। इसे लेकर भी अधिकारियों का तर्क है कि वर्तमान वाला टू लेन ब्रिज उपयोग होता रहेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *