भिवानी पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी:भाभी को चाकू मारकर किया था मर्डर, रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन था आरोपी

भिवानी पुलिस ने पकड़ा हत्यारोपी:भाभी को चाकू मारकर किया था मर्डर, रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन था आरोपी

भिवानी के थाना शहर पुलिस ने पिपली वाली जोहड़ी निवासी बबीता देवी की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता पिपली वाली जोहड़ी निवासी मोनू ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 दिसंबर को वह सुबह मजदूरी के लिए फैक्ट्री गया हुआ था। फैक्ट्री पहुंचने पर उसके बेटे का फोन आया। जिसने बताया कि आरोपी अमित ने उसकी पत्नी बबीता देवी पर चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलने पर शिकायतकर्ता एंबुलेंस के माध्यम से अपनी पत्नी बबीता देवी तथा घायल आरोपी अमित को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने बबीता देवी को मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी अमित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया। जेल भेजा आरोपी
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी जैन चौक के उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पीजीआई रोहतक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी के लोहारू निवासी अमित के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने वारदात में प्रयोग किया गया चाकू पूर्व में ही बरामद किया जा चुका है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *