हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोनीपत जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को नकलमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जिला उपायुक्त द्वारा धारा 163 के नियम लागू किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी केन्द्र अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान अनुशासन, पारदर्शिता और गोपनीयता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। आज दसवीं कक्षा का गणित विषय का पेपर आयोजित किया जा रहा है, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं और आज 10वीं के विद्यार्थियों का गणित विषय का महत्वपूर्ण पेपर है। परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल तक संचालित होंगी। सभी परीक्षाएं एक ही सत्र में दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है और सभी केन्द्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में बनाए गए हैं 83 परीक्षा केन्द्र
सोनीपत जिले में इस बार दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 83 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 8 परीक्षा केन्द्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जबकि किसी भी केन्द्र को अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल नहीं किया गया है।
अधिकारी का बयान
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को सुचारू, शांतिपूर्ण और नकलमुक्त ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।


