भीमनगर (सुपौल) | भीमनगर के सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी 45वीं वाहिनी वीरपुर ने 52 किग्रा गांजा जब्त किया। कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि मोदीग्राम सीमा स्तंभ संख्या 207/9 के पास भारत-नेपाल सीमा से लगभग 2.5 किलोमीटर अंदर मादक पदार्थ तस्करी की संभावना है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक हमीर सिंह भाटी के नेतृत्व में नाका दल तैनात किया गया। देर रात दल ने देखा कि दो व्यक्ति सिर पर समान लादकर आ रहे थे। चेतावनी देने पर तस्कर सामान फेंककर नेपाल की ओर भाग गए। तलाशी में 52 किलो गांजा बरामद हुआ। भीमनगर (सुपौल) | भीमनगर के सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी 45वीं वाहिनी वीरपुर ने 52 किग्रा गांजा जब्त किया। कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि मोदीग्राम सीमा स्तंभ संख्या 207/9 के पास भारत-नेपाल सीमा से लगभग 2.5 किलोमीटर अंदर मादक पदार्थ तस्करी की संभावना है। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक हमीर सिंह भाटी के नेतृत्व में नाका दल तैनात किया गया। देर रात दल ने देखा कि दो व्यक्ति सिर पर समान लादकर आ रहे थे। चेतावनी देने पर तस्कर सामान फेंककर नेपाल की ओर भाग गए। तलाशी में 52 किलो गांजा बरामद हुआ।


