सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में एमएसएमई आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चैम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व कार्यकारी निदेशक आरसी लोढ़ा ने की। कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार मंगल ने एमएसएमई इकाइयों एवं व्यापारियों की वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बैंक की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक एमएसएमई सेक्टर को मजबूत करने के लिए आसान ऋण, कार्यशील पूंजी एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर भीलवाड़ा क्षेत्र के सीए एवं व्यापारियों ने बैंक के व्यवसाय विस्तार को लेकर अपने सुझाव रखे। लोढ़ा ने सेंट्रल बैंक के व्यवसाय, विशेषकर टेक्सटाइल इंडस्ट्री की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। अंत में बैंक की वरिष्ठ प्रबंधक मोनिका ने आभार जताया।


