भिलाई बंगाली समाज का आयोजन आज से

भिलाई| भिलाई बंगाली समाज द्वारा 22 और 23 जनवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन ओपन एयर थियेटर सिविक सेंटर में किया गया है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल, सम्मान समारोह आयोजित है। गायन और पेंटिंग स्पर्धा के विजेता बच्चों का सम्मान किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष सुप्रभात पाल ने बताया कि 22 और 23 जनवरी को शाम 7 बजे से फूड फेस्टिवल और बच्चों का सम्मान किया जाएगा। वहीं 23 जनवरी को सुबह 8 बजे नेताजी सुभाष जयंती पर बीएसपी आदर्श स्कूल सेक्टर-7 से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। नगर भ्रमण करते हुए रैली का समापन नेहरू हाउस सेक्टर-1 में होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *