भास्कर अपडेट्स:पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

भास्कर अपडेट्स:पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना में तीन छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के पनवेल में खोपोली के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दुखद सड़क दुर्घटना में IIT बॉम्बे के तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पनवेल तालुका के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन घाडगे के अनुसार, यह दुर्घटना गुड़ी पड़वा के दिन, खालापुर से मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे से मुंबई की ओर जा रही एक पोलो कार बहुत तेज रफ्तार से चल रही थी, तभी खोपोली इलाके में ड्राइवर का अचानक गाड़ी से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार कई बार पलट गई, जिससे यह भयानक दुर्घटना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *