कर्नाटक के हुब्बल्ली में माराठा गली स्थित सुखासागर मेट्रो मॉल में गुरुवार रात को भीषण आग लग गई। मॉल का चौथा और पांचवां फ्लोर में फैली है। आग से फर्नीचर, कपड़े और अन्य रिटेल सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस कमिश्नर एन. शशिकुमार ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए तीन फायर इंजन पहले ही मॉल में तैनात हैं, जबकि आसपास के इलाकों से अतिरिक्त वाहन और दमकल टीमें भेजी जा रही हैं। आग लगातार तीन घंटे से अधिक समय से जल रही है। आग चौथे फ्लोर से शुरू हुई और ऊपर के फ्लोर तक फैल गई। प्रत्येक फ्लोर पर लगभग 4,000-5,000 वर्ग फीट क्षेत्र प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक के हुब्बल्ली में मॉल में आग लगी, दो फ्लोर में फर्नीचर-कपड़े जलकर राख


