Bharti Singh Reveal Son Kaaju Face: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने दूसरे बेटे यशवीर यानी काजू की पहली बार चेहरा रिवील कर फैंस के सामने दिखाया है। बता दें, भारती ने 19 दिसंबर 2025 में अपने बेटे को जन्म दिया था, लेकिन अब तक उन्होंने बच्चे का चेहरा ग्लोबली रिवील नहीं किया था। अब हाल ही में उन्होंने अपने एक नए व्लॉग में इस खास मोमेंट को कैप्चर किया और फैंस के साथ साझा किया।
बेटे काजू की सिर्फ छोटी-छोटी झलकियां ही दिखाती थीं
इससे पहले भारती सिंह अपने छोटे बेटे काजू की सिर्फ छोटी-छोटी झलकियां ही दिखाती थीं और चेहरे को कैमरे से छिपा रखा था। मगर अब भारती ने अपने इस प्यारे बच्चे का चेहरा अपने फैंस के सामने पूरी तरह से दिखा दिया है। साथ ही, इस खास अवसर पर भारती और हर्ष ने एक थीम पार्टी भी आयोजित की थी, जिसमें कुछ करीबी मेहमान भी शामिल हुए।
इतना ही नहीं, पार्टी का थीम उनके बड़े बेटे स्नेल्स पसंदीदा थी, इसलिए पूरा कमरा इस थीम से सजाया गया था। बता दें, इस खास मौके पर भारती ने पीले रंग का सूट पहना था और बच्चे का चेहरा गुलाबों से ढका था। जैसे ही कैमरा काजू के करीब पहुंचा, उन्होंने गुलाब हटाकर उसका चेहरा दिखाया।
प्यार और खुशियों से भरे पल
वीडियो में परिवार के सभी सदस्य काजू के साथ खेलते-खेलते और मस्ती करते हुए नजर आए और चुनिंदा मेहमानों ने बेटे की शक्ल के बारे में भी राय दी, जिसमें से कुछ का मानना था कि काजू की शक्ल भारती पर गई है, तो कुछ ने कहा कि वो हर्ष लिम्बाचिया की तरह दिखते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर चर्चा हुई कि काजू का लुक दोनों माता-पिता का सुंदर मेल है। कई लोगों ने लिखा कि बच्चे का चेहरा हर्ष और दादा जी दोनों जैसा लग रहा है।
बता दें, फैंस को लंबे समय से इंतजार था कि कब भारती और हर्ष अपने नए सदस्य का चेहरा दिखाएंगे और अब उनका ये सपना पूरा हो गया है। व्लॉग में परिवार के साथ समय बिताते हुए प्यार और खुशियों से भरे पल नजर आए है।


