भारतीय दूरसंचार दिग्गज भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने वैश्विक स्तर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को ‘जीएसएमए इंटेलिजेंस’ (GSMA Intelligence) के आंकड़ों का हवाला देते हुए घोषणा की कि वह अब मोबाइल ग्राहक आधार (Subscriber Base) के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस (जीएसएमए) दुनिया भर के मोबाइल संचालकों और संबंधित कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख संगठन है।
कंपनी बयान के अनुसार, ‘जीएसएमए इंटेलिजेंस’ के मुताबिक मोबाइल ग्राहक आधार के लिहाज से भारती एयरटेल वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है।
इसे भी पढ़ें: Cold Water Side Effects: गर्मी में Cold Water पीना बढ़ा सकता है जान का Risk, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
कंपनी भारत तथा अफ्रीका में सेवाएं देती है।
भारती एयरटेल के कार्यकारी वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘ हम नवाचार, विश्वसनीयता एवं सेवाओं के अनुभव के स्तर को और ऊंचा करने का प्रयास करेंगे, ताकि हर ग्राहक के साथ संपर्क भरोसा जीतने तथा मूल्य प्रदान करने का अवसर बने।’’
इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सरकारी विभागों पर 3,747 करोड़ का बिजली बिल बकाया, CM उमर अब्दुल्ला ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि यह संख्या 31 मार्च तक उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं।
एयरटेल ने कहा कि भारत में उसके 36.8 करोड़ से अधिक मोबाइल ग्राहक हैं, जबकि अफ्रीका के 14 देशों में 17.9 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं।
कंपनी के अनुसार, अपने क्षेत्रीय बाजारों से आगे बढ़ते हुए एयरटेल ‘यूटेलसैट वनवेब’ और ‘स्पेसएक्स’ के साथ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से डिजिटल खाई को पाटने का प्रयास कर रही है।


