Bharatpur News: रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट और डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, महिला के वेश में निकाला जुलूस

Bharatpur News: रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट और डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, महिला के वेश में निकाला जुलूस

भरतपुर: मथुरा गेट थाना क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंट के मालिक के साथ मारपीट और डकैती के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुख्य आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

बता दें कि इससे पहले पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद आरोपी को सलवार सूट में आईजी ऑफिस से रेस्टोरेंट तक जुलूस निकाला गया।

मथुरा गेट थाना अधिकारी देरावर सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने पुरावई क्षेत्र के पास दबिश देकर अजीत को पकड़ लिया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया, ताकि उससे वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।

आठ दिसंबर को हुई इस वारदात की पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी अजीत घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, आठ दिसंबर की रात अजीत अपने साथियों के साथ मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट पहुंचा था। वहां वह रेस्टोरेंट के अंदर शराब पीने लगा। रेस्टोरेंट मालिक शैलेश नारंग ने जब उसे शराब पीने से रोका, तो आरोपी भड़क गया। इसके बाद अजीत ने शैलेश नारंग को जबरन बाहर खींच लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर लाठियों से हमला कर दिया।

मारपीट के बाद बदमाश रेस्टोरेंट मालिक को घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने रेस्टोरेंट से कितनी नकदी और सामान लूटा था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया उसके बाद रिमांड ली गई। आरोपी का जुलूस आईजी कार्यालय से रेस्टोरेंट तक निकाला गया। पुलिस ने आरोपी को सलवार पहनाकर जुलूस निकाला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *