भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल ने शंकराचार्य को दिया समर्थन:प्रयागराज पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा – शंकराचार्य का सम्मान सनातन समाज का सम्मान

भारतीय किसान यूनियन धनसिंह कोतवाल ने शंकराचार्य को दिया समर्थन:प्रयागराज पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने कहा – शंकराचार्य का सम्मान सनातन समाज का सम्मान

भारतीय किसान यूनियन (धनसिंह कोतवाल) ने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की है कि संगठन शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरा नंद जी महाराज के पक्ष में पूर्ण रूप से खड़ा है। यूनियन ने कहा कि शंकराचार्य केवल हिंदू समाज के शीर्ष धर्मगुरु ही नहीं, बल्कि गौ-संरक्षण और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं। मेरठ से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के समर्थन में प्रयागराज पहुंचे पवन गुर्जर ने दैनिक भास्कर से टेलिफोनिक वार्ता में कहा कि शासन-प्रशासन ने सोची-समझी साजिश के तहत शंकराचार्य को रोक कर उनकी हिंदूवादी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है । उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में शंकराचार्य का अपमान सम्पूर्ण सनातन समाज का अपमान है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शंकराचार्य द्वारा गौ-माता की रक्षा, गौ-हत्या निषेध एवं धर्मसम्मत नीतियों पर उठाए गए सवाल न्यायोचित हैं और सरकार को इस दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि आवश्यकता पड़ी तो शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक आंदोलन किया जाएगा। पवन गुर्जर ने स्वयं को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की परंपरा का वंशज बताते हुए कहा कि किसान समाज अपने धर्म, आस्था और सनातन मूल्यों से समझौता नहीं करेगा। अंत में उन्होंने कहा कि देश का प्रत्येक जागरूक हिंदू शंकराचार्य के साथ खड़ा है और संगठन सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *