भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश संयोजक एस.डी. सिंह और प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा झंडारोहण से हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और व्यापारियों ने भारत के संविधान, लोकतंत्र की मजबूती तथा राष्ट्रहित में व्यापारियों की एकता और सशक्त भूमिका के प्रति संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया ताकि व्यापारियों के हित सुरक्षित रह सकें। भारतीय संविधान देश की आत्मा है प्रदेश महामंत्री सुशील सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है और इसी के बल पर देश प्रगति कर रहा है। उन्होंने व्यापारी समाज को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने व्यापारियों से संगठित होकर राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक मजबूत भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ हुआ। ये लोग शामिल हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल रावत व प्रवीण मिश्रा, प्रदेश उपमंत्री आर.के. सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशन सिंह, नहर रोड अध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, नहर रोड उपाध्यक्ष जावेद, अजनहर रोड संरक्षक आनंद कुमार अवस्थी, अध्यक्ष अमरेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार पाल, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंघल, मंत्री बबलू मौर्य, सह मीडिया प्रभारी चंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।


