भारतीय जैन संघटना प्रदेशस्तरीय अध्यक्ष इस बार पाली में:समाज सुधार पर होगा मंथन, प्रदेश भर से आएंगे एक्सपर्ट

भारतीय जैन संघटना प्रदेशस्तरीय अध्यक्ष इस बार पाली में:समाज सुधार पर होगा मंथन, प्रदेश भर से आएंगे एक्सपर्ट

भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) के राज्य अधिवेशनों 2025-26 की शृंखला में अगला अधिवेशन 28 फरवरी से 01 मार्च तक पाली के रूप रजत विहार में होगा। यह जानकारी मंगलवार दोपहर को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में संगठन से जुड़े अमरचंद बोहरा ने दी।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से बीजेएस से जुड़े पदाधिकारी और एक्सपर्ट आएंगे। साथ ही बीजेएस के संस्थापक शांतिलाल मूथा भी इस कार्यक्रम में आएंगे। इसके साथ ही अतिरिक्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य नेशनल प्रेसिडेंट नंदकिशोर सांखला, मैनेजिंग डायरेक्टर कोमल जैन, नेशनल जनरल सैकेट्री डॉ पंकज चौपड़ा, समाजसेवी नेमीचंद चौपड़ा भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
संगठन के बसंत सोनीमंडिया ने बताया कि अधिवेश का उद्देश्य प्रदेश के सभी चेप्टर, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों एक साथ एकजुट हो सके। और समाज में सुदृढ़ीकरण और राष्ट्र निर्माण के आगामी लक्ष्यों व योजनाओं पर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सके। महिला विंग की अध्यक्ष उषा अखावत और दीपमाला सिंघवी ने बताया कि बीजेएस संस्कार निर्माण एवं समाज समग्र विकास के लिए निरंतर काम कर रहा है और आगे भी करेगा।
अंत में राजकुमार मेड़ितया ने कहा कि अधिवेशन राजस्थान स्टेट प्रेसिडेंट श्रवण दुग्गड़, स्टेट सैकेट्री आतिश लोढ़ा के नेतृत्व में होगा। पाली चेप्टर इसकी पूरी व्यवस्था देख रहा है। संभाग अध्यक्ष रमेशचंद्र बरडिया, पाली चेप्टर अध्यक्ष अमरचंद बोहरा, सचिव बसंत सोनीमंडिया, महिला विंग अध्यक्ष उषा अखावत, सचिव दीपमाला सिंघवी सहित पूरी टीम इसकी तैयारियों में जुटी है। विकास बुबकिया ने बताया कि आयोजन को लेकर नौ कमेटियों का गठन किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *