जमुई के सुग्गी कुटिया बाबा मंदिर में भागवत कथा शुरू:121 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा, 8 दिन तक चलेगा कार्यक्रम

जमुई के सुग्गी कुटिया बाबा मंदिर में भागवत कथा शुरू:121 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा, 8 दिन तक चलेगा कार्यक्रम

जमुई के सदर प्रखंड स्थित सुग्गी गांव के कुटिया बाबा मंदिर परिसर में रविवार से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 121 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा कुटिया बाबा मंदिर से शुरू हुई और हर नारायणपुर चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए सुग्गी छठ घाट पहुंची। छठ घाट पर बनारस के विद्वान पंडित अमरजीत मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरवाया। इसके बाद शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। आठ दिनों तक चलेगी भागवत कथा मंदिर प्रबंधक श्रीपति गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, महेंद्र पासवान और छोटू कुमार रवि मिश्रा ने बताया कि यह भागवत कथा आठ दिनों तक चलेगी। कलश शोभायात्रा और भागवत कथा के आयोजन से पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह को बढ़ाया। जमुई के सदर प्रखंड स्थित सुग्गी गांव के कुटिया बाबा मंदिर परिसर में रविवार से आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 121 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा कुटिया बाबा मंदिर से शुरू हुई और हर नारायणपुर चौक सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए सुग्गी छठ घाट पहुंची। छठ घाट पर बनारस के विद्वान पंडित अमरजीत मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलशों में जल भरवाया। इसके बाद शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। आठ दिनों तक चलेगी भागवत कथा मंदिर प्रबंधक श्रीपति गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, महेंद्र पासवान और छोटू कुमार रवि मिश्रा ने बताया कि यह भागवत कथा आठ दिनों तक चलेगी। कलश शोभायात्रा और भागवत कथा के आयोजन से पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण छा गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह को बढ़ाया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *