भागलपुर एसएसपी ने की मासिक क्राइम मीटिंग:लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश, 11 अधिकारियों को सम्मानित किए

भागलपुर एसएसपी ने की मासिक क्राइम मीटिंग:लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश, 11 अधिकारियों को सम्मानित किए

भागलपुर में अपराध पर लगाम कसने के लिए एसएसपी प्रमोद कुमार ने समीक्षा भवन में मासिक क्राइम मीटिंग की। इस मीटिंग में जिले के सभी डीएसपी, सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने लंबित मामलों को तेजी से निपटाने और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण पर जोर, लापरवाहों पर कार्रवाई मीटिंग में एसएसपी प्रमोद कुमार ने पिछले एक महीने में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति और उनके निष्पादन की गति पर भी चर्चा की। एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और मामलों के त्वरित निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 11 पुलिसकर्मी सम्मानित, बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहन इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले 11 अनुसंधान पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे पुलिस व्यवस्था में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और कार्यकुशलता बढ़ेगी। वहीं, जिन अनुसंधान पदाधिकारियों ने लंबित मामलों का समय पर निष्पादन नहीं किया, उनसे स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगा गया है। हर महीने होती है क्राइम मीटिंग एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह क्राइम मीटिंग हर महीने आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य थाना स्तर पर दर्ज मामलों की समीक्षा करना और पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपराधों की रोकथाम और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। पुलिस का संदेश: कानून-व्यवस्था मजबूत करना प्राथमिकता इस बैठक के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भागलपुर में अपराध पर लगाम कसने के लिए एसएसपी प्रमोद कुमार ने समीक्षा भवन में मासिक क्राइम मीटिंग की। इस मीटिंग में जिले के सभी डीएसपी, सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। एसएसपी ने लंबित मामलों को तेजी से निपटाने और अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने के सख्त निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण पर जोर, लापरवाहों पर कार्रवाई मीटिंग में एसएसपी प्रमोद कुमार ने पिछले एक महीने में दर्ज आपराधिक मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति और उनके निष्पादन की गति पर भी चर्चा की। एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और मामलों के त्वरित निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 11 पुलिसकर्मी सम्मानित, बेहतर काम करने वालों को प्रोत्साहन इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले 11 अनुसंधान पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने कहा कि अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे पुलिस व्यवस्था में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और कार्यकुशलता बढ़ेगी। वहीं, जिन अनुसंधान पदाधिकारियों ने लंबित मामलों का समय पर निष्पादन नहीं किया, उनसे स्पष्टीकरण (शो-कॉज) मांगा गया है। हर महीने होती है क्राइम मीटिंग एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह क्राइम मीटिंग हर महीने आयोजित की जाती है। इसका उद्देश्य थाना स्तर पर दर्ज मामलों की समीक्षा करना और पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपराधों की रोकथाम और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा। पुलिस का संदेश: कानून-व्यवस्था मजबूत करना प्राथमिकता इस बैठक के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने यह संदेश दिया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *