होली पर नशे को खिलाफ भागलपुर प्रशासन अलर्ट:डीएम ने पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए

होली पर नशे को खिलाफ भागलपुर प्रशासन अलर्ट:डीएम ने पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए

भागलपुर: होली पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मधनिषेध विभाग और पुलिस अधिकारियों को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस बार ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि होली जैसे त्योहारों पर नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। इन पर अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे ताकि मौके पर ही कानूनी कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हर संदिग्ध वाहन चालक की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति शराब के प्रभाव में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, वाहन जब्ती और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई शामिल होगी। डीएम ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नशे में वाहन चलाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ भी है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का त्योहार शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। भागलपुर: होली पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मधनिषेध विभाग और पुलिस अधिकारियों को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस बार ब्रेथ एनलाइजर के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि होली जैसे त्योहारों पर नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं। इन पर अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों और मुख्य सड़कों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी भी तैनात रहेंगे ताकि मौके पर ही कानूनी कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हर संदिग्ध वाहन चालक की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति शराब के प्रभाव में पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना, वाहन जब्ती और गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई शामिल होगी। डीएम ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नशे में वाहन चलाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ भी है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का त्योहार शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ मनाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *