टीवी पर सुपरहिट, थिएटर में फिसड्डी! 10 करोड़ बजट वाली ‘भाबी जी घर पर हैं’ में फूहड़ता की हदें हुईं पार

टीवी पर सुपरहिट, थिएटर में फिसड्डी! 10 करोड़ बजट वाली ‘भाबी जी घर पर हैं’ में फूहड़ता की हदें हुईं पार

Bhabiji Ghar Par Hain Review: बीते एक दशक से टीवी दर्शकों को गुदगुदाने वाला लोकप्रिय सिटकॉम ‘भाबीजी घर पर हैं’ जब फिल्म बनकर सिनेमाघरों में पहुंचा, तो फैंस को उम्मीद थी कि छोटे पर्दे का यह सुपरहिट फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाएगा। 6 फरवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ को लेकर उत्साह तो था, लेकिन पहले ही दिन की कमाई ने मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स को सोच में डाल दिया है।

शशांक बाली ने किया फिल्म का निर्देशन (Bhabiji Ghar Par Hain Review)

11 साल तक लगातार टीआरपी चार्ट पर राज करने वाले इस शो के किरदार, डायलॉग्स और कैचफ्रेज आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं। यही वजह थी कि इसे बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया गया। फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया, जो पहले भी शो से जुड़े रह चुके हैं। वहीं, प्रोडक्शन की जिम्मेदारी संजय कोहली और बिनैफर कोहली ने संभाली, ताकि टीवी शो की वही पुरानी आत्मा और कॉमिक टाइमिंग फिल्म में भी नजर आए।

फिल्म में नजर आ रही स्टारकास्ट

फिल्म में दर्शकों को टीवी शो की लगभग पूरी स्टारकास्ट देखने को मिली। विभूति नारायण मिश्रा के रूप में आसिफ शेख, मनमोहन तिवारी बने रोहिताश्व गौड़, अंगूरी भाभी की भूमिका में शुभांगी अत्रे और अनीता भाभी के किरदार में विदिशा श्रीवास्तव एक बार फिर अपनी पुरानी छवि में नजर आए। इनके साथ रवि किशन, मुकेश तिवारी, निरहुआ, योगेश त्रिपाठी और सानंद वर्मा जैसे कलाकारों ने कहानी को आगे बढ़ाया।

कैसी है फिल्म की कहानी?

कहानी एक मजेदार रोड ट्रिप से शुरू होती है, जहां विभूति और तिवारी अपनी पत्नियों के साथ सफर पर निकलते हैं। रास्ते में दो दबंग भाइयों की एंट्री, गलतफहमियां, किडनैपिंग और हॉरर-कॉमेडी के एलिमेंट्स फिल्म को आगे बढ़ाते हैं। टीवी शो की तरह ही नोकझोंक और हंसी के पल मौजूद हैं, लेकिन बड़े पर्दे पर ये प्रयोग हर किसी को रास नहीं आया। रिलीज के बाद फिल्म को मिक्स्ड से नेगेटिव रिव्यू मिले। इसकी कहानी से ज्यादा फूहड़ता की बातें हो रही हैं क्योंकि कहीं ना कहीं कहानी डार्क कॉमेडी के चक्कर में कहानी दब गई है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फिसड्डी

रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। कई दर्शकों ने कॉमेडी को जरूरत से ज्यादा फूहड़ बताया, तो कुछ को लगा कि कहानी अपने ट्रैक से भटक जाती है। टीवी शो की सिचुएशनल ह्यूमर और ताजगी को मिस करने की बात भी सामने आई।

पहले दिन फिल्म के आंकडें

अगर बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो पहले दिन फिल्म की कमाई करीब 25 लाख रुपये के आसपास रही। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 8 से 10 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में इतनी कमजोर ओपनिंग ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह फिल्म अपनी लागत निकाल पाएगी या नहीं।

हालांकि, अभी वीकेंड बाकी है और मेकर्स को उम्मीद है कि शो की फैन फॉलोइंग और वर्ड ऑफ माउथ के सहारे फिल्म धीरे-धीरे पकड़ बना सकती है। वहीं, टीवी पर ‘भाबीजी घर पर हैं’ का नया सीजन भी ऑनएयर है, जिसमें हॉरर-कॉमेडी का तड़का दर्शकों को फिर से हंसाने की कोशिश कर रहा है। अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर आई ये हंसी आगे चलकर मुस्कान में बदलती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *