भास्कर न्यूज| महासमुंद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रविवार को महासमुंद दौरा पर के तहत गांधी कांग्रेस भवन पहुंचे। उन्होंने जिले के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक लिया। संगठन की वर्तमान गतिविधियों, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आगामी चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए संगठन को अधिक सक्रिय, संगठित और जनसंपर्क मूलक कार्यों पर जोर देना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर आम जनता की समस्याओं को सुनें। कांग्रेस की नीतियों को घर–घर पहुंचाएं और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें। बैठक में जिले की विभिन्न समितियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा भी की गई और आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान महासमुंद जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक चुनौतियों व जनहित से जुड़े विषयों को रखा। इस पर बैज ने सकारात्मक रूप से संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर डॉ. रश्मि चंद्राकर, आलोक चंद्राकर, खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, सोमेश दवे, गौरव चंद्राकर, राजेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मण पटेल, अमर चंद्राकर, शाहबाज रजवानी, सीटू सलूजा, नितेंद्र बनर्जी, राजू साहू, जावेद चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


