बेतिया पुलिस ने 24 घंटे में 29 आरोपी किए गिरफ्तार:कंटेम्पररी कैंपेन में एक्शन, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

बेतिया पुलिस ने 24 घंटे में 29 आरोपी किए गिरफ्तार:कंटेम्पररी कैंपेन में एक्शन, न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

बेतिया पुलिस ने विगत 24 घंटों में व्यापक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुनम के निर्देश पर जिले भर में ‘समकालीन अभियान’ चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी और विशेष जांच अभियान चलाए गए। इस दौरान कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से 9 को उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत पकड़ा गया है। अभियान के क्रम में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध आग्नेयास्त्र, मादक पदार्थ और शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने विशेष रूप से 365 लीटर 450 एमएल अवैध शराब जब्त की है। 15 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया इसके अतिरिक्त, वारंट निष्पादन अभियान के तहत 15 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 21 अजमानतीय वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन भी सुनिश्चित किया। कुल 2,60,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया यातायात नियमों के अनुपालन हेतु चलाए गए वाहन जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 2,60,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 2 वाहनों को जब्त भी किया गया। बेतिया पुलिस ने बताया कि वह जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय और प्रतिबद्ध है। बेतिया पुलिस ने विगत 24 घंटों में व्यापक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुनम के निर्देश पर जिले भर में ‘समकालीन अभियान’ चलाया गया, जिसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी और विशेष जांच अभियान चलाए गए। इस दौरान कुल 29 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से 9 को उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत पकड़ा गया है। अभियान के क्रम में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध आग्नेयास्त्र, मादक पदार्थ और शराब भी बरामद की गई। पुलिस ने विशेष रूप से 365 लीटर 450 एमएल अवैध शराब जब्त की है। 15 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया इसके अतिरिक्त, वारंट निष्पादन अभियान के तहत 15 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 21 अजमानतीय वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन भी सुनिश्चित किया। कुल 2,60,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया यातायात नियमों के अनुपालन हेतु चलाए गए वाहन जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 2,60,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 2 वाहनों को जब्त भी किया गया। बेतिया पुलिस ने बताया कि वह जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय और प्रतिबद्ध है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *