नवादा में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत एक वाॅकथाॅन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में आयोजित हुआ, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाॅकथाॅन के दौरान छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया। इनमें ‘सहो नहीं कहो, 181 पर कॉल करो’, ‘कम उम्र में शादी कानूनी अपराध है’, ‘प्रसव पूर्व लिंग जांच संपूर्ण मानवता पर आंच’ जैसे विषय शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सखी वन स्टॉप सेंटर और जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन जैसी पहलों की जानकारी भी दी गई। प्रतिभागियों को ट्रैकसूट और टोपी देकर किया सम्मानित इस कार्यक्रम का आयोजन अनुग्रह प्रसाद तिग्गा, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, नवादा और सुरक्षा प्रहरी अमोद कुमार की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बालिका प्रतिभागियों को ट्रैकसूट और टोपी देकर सम्मानित किया गया। वाॅकथाॅन के साथ-साथ एक नगर भ्रमण रैली का भी आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व गाइड शिक्षिका ममता रानी और स्काउट मास्टर संतोष कुमार वर्मा ने किया, जिसका उद्देश्य समाज में बालिका शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। सीखने, पढ़ने और अधिकारों को पहचानना जरूरी प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल शाहा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सीखने, पढ़ने और अपने अधिकारों को पहचानने की कला विकसित करते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, अविनाश रंजन, अंकित दीप, कंचन माला सिंह, कुमारी शालिनी सहित अन्य शिक्षकों ने भी भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को जलपान कराने के बाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। नवादा में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत एक वाॅकथाॅन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शनिवार को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में आयोजित हुआ, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाॅकथाॅन के दौरान छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया गया। इनमें ‘सहो नहीं कहो, 181 पर कॉल करो’, ‘कम उम्र में शादी कानूनी अपराध है’, ‘प्रसव पूर्व लिंग जांच संपूर्ण मानवता पर आंच’ जैसे विषय शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सखी वन स्टॉप सेंटर और जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन जैसी पहलों की जानकारी भी दी गई। प्रतिभागियों को ट्रैकसूट और टोपी देकर किया सम्मानित इस कार्यक्रम का आयोजन अनुग्रह प्रसाद तिग्गा, जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, नवादा और सुरक्षा प्रहरी अमोद कुमार की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी बालिका प्रतिभागियों को ट्रैकसूट और टोपी देकर सम्मानित किया गया। वाॅकथाॅन के साथ-साथ एक नगर भ्रमण रैली का भी आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व गाइड शिक्षिका ममता रानी और स्काउट मास्टर संतोष कुमार वर्मा ने किया, जिसका उद्देश्य समाज में बालिका शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। सीखने, पढ़ने और अधिकारों को पहचानना जरूरी प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल शाहा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सीखने, पढ़ने और अपने अधिकारों को पहचानने की कला विकसित करते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों की महत्ता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, अविनाश रंजन, अंकित दीप, कंचन माला सिंह, कुमारी शालिनी सहित अन्य शिक्षकों ने भी भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को जलपान कराने के बाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।


