नालंदा पहुंची ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’:नीट छात्रा मौत केस में निष्पक्ष जांच की मांग; सरकार पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

नालंदा पहुंची ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’:नीट छात्रा मौत केस में निष्पक्ष जांच की मांग; सरकार पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

नीट छात्रा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ गुरुवार को बिहारशरीफ पहुंची। करूणाबाग (सोहसराय) चौराहे पर फुटपाथी दुकानदारों ने यात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। हॉस्पिटल मोड़ पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा (आल इंडिया प्रोग्रेसिव वीमेन्स एसोसिएशन) की महासचिव मीना तिवारी ने सरकार पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है। माता-पिता अपनी बेटियों को पढ़ने के लिए भेजते हैं और बदले में उन्हें अपनी बेटी की मृत देह मिलती है। यह सिर्फ पोस्टर चमकाने की राजनीति के सिवा कुछ नहीं है। शंभू और परफेक्ट हॉस्टल में हुई घटनाओं का जिक्र मीना तिवारी ने आगे कहा कि नीट की तैयारी करने वाली छात्राएं शंभू और परफेक्ट हॉस्टल में रहकर अपने सपनों को साकार करने की कोशिश कर रही थीं। उन मासूम बच्चियों के साथ जो बर्बरता हुई, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्म की बात है। उनकी निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस शुरू से ही इसे आत्महत्या बताने पर तुली हुई है। आज भी स्थिति कुछ खास नहीं बदली है। हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में CBI जांच की मांग ऐपवा महासचिव ने इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में CBI जांच की मांग की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से 10 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की। साथ ही कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल इस कार्यक्रम में माले के जिला सचिव सुरेंद्र राम, मीना तिवारी के अलावा सोहिला गुप्ता, संगीता सिंह, रीता वर्णवाल, लीला वर्मा, अंजुषा कुमारी, वंदना प्रभा, प्रीति कुमारी, सबीर कुमार, कुमार दिव्यम, प्रिया, मनीषा और अनु समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। हॉस्पिटल मोड़ पर न्याय यात्रा के स्वागत में पाल बिहारी लाल, अनिल पटेल, सुनील कुमार, मकसूदन शर्मा, बाढ़न पासवान, बृज किशोर प्रसाद, किशोर साव, रामप्रीत केवट, विनोद रजक, सुभाष शर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, दामोदर दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। नीट छात्रा मौत मामले में न्याय की मांग को लेकर ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ गुरुवार को बिहारशरीफ पहुंची। करूणाबाग (सोहसराय) चौराहे पर फुटपाथी दुकानदारों ने यात्रा में शामिल लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। हॉस्पिटल मोड़ पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा (आल इंडिया प्रोग्रेसिव वीमेन्स एसोसिएशन) की महासचिव मीना तिवारी ने सरकार पर बलात्कारियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है। माता-पिता अपनी बेटियों को पढ़ने के लिए भेजते हैं और बदले में उन्हें अपनी बेटी की मृत देह मिलती है। यह सिर्फ पोस्टर चमकाने की राजनीति के सिवा कुछ नहीं है। शंभू और परफेक्ट हॉस्टल में हुई घटनाओं का जिक्र मीना तिवारी ने आगे कहा कि नीट की तैयारी करने वाली छात्राएं शंभू और परफेक्ट हॉस्टल में रहकर अपने सपनों को साकार करने की कोशिश कर रही थीं। उन मासूम बच्चियों के साथ जो बर्बरता हुई, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्म की बात है। उनकी निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस शुरू से ही इसे आत्महत्या बताने पर तुली हुई है। आज भी स्थिति कुछ खास नहीं बदली है। हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में CBI जांच की मांग ऐपवा महासचिव ने इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में CBI जांच की मांग की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से 10 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की। साथ ही कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, हमारी लड़ाई जारी रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल इस कार्यक्रम में माले के जिला सचिव सुरेंद्र राम, मीना तिवारी के अलावा सोहिला गुप्ता, संगीता सिंह, रीता वर्णवाल, लीला वर्मा, अंजुषा कुमारी, वंदना प्रभा, प्रीति कुमारी, सबीर कुमार, कुमार दिव्यम, प्रिया, मनीषा और अनु समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। हॉस्पिटल मोड़ पर न्याय यात्रा के स्वागत में पाल बिहारी लाल, अनिल पटेल, सुनील कुमार, मकसूदन शर्मा, बाढ़न पासवान, बृज किशोर प्रसाद, किशोर साव, रामप्रीत केवट, विनोद रजक, सुभाष शर्मा, सत्यनारायण प्रसाद, दामोदर दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *