Best Engineering Colleges In Rajasthan: राजस्थान में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए हर साल हजारों छात्र आवेदन करते हैं। राजस्थान में कई प्राइवेट और सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। हजारों छात्र राजस्थान के किसी कॉलेज में एडमिशन लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजस्थान का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन सा है? National Institutional Ranking Framework (NIRF) 2025 के मुताबिक टॉप कॉलेज कोई IIT नहीं बल्कि एक प्राइवेट कॉलेज हैं।
Best Engineering Colleges In Rajasthan: BITS Pilani टॉप पर
NIRF 2025 की इंजीनियरिंग रैंकिंग के अनुसार BITS Pilani राजस्थान का टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है। NIRF 2025 के अनुसार BITS पिलानी को 11वां स्थान मिला है, जो इसे देश के शीर्ष निजी इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल करता है। राजस्थान में यह पहले नंबर पर है। BITS की शुरुआत 1900 के दशक में एक छोटे स्कूल के रूप में हुई थी और वर्ष 1964 में इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला। संस्थान इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए जाना जाता है। यहां बीई/बीटेक सहित विभिन्न टेक्निकल कोर्स चलाये जाते हैं। एडमिशन BITSAT (Birla Institute of Technology and Science Admission Test) के माध्यम से होता है। देशभर से छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं।
Best B.Tech Colleges In Rajasthan: दूसरे नंबर पर IIT Jodhpur
NIRF 2025 की इंजीनियरिंग कैटेगरी में IIT Jodhpur को 27वां स्थान प्राप्त हुआ है। राजस्थान के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में यह दूसरे नंबर पर है। IIT Jodhpur में बीटेक के विभिन्न कोर्स में 600 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं। यहां प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को JEE Main और JEE Advanced में अच्छा स्कोर हासिल करना होता है। इसके बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट आवंटन किया जाता है। संस्थान आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च सुविधाओं और तकनीकी इनोवेशन के लिए जाना जाता है। आईआईटी टैग के कारण यहां का अकादमिक माहौल और प्लेसमेंट अवसर भी बढ़िया है।


