Best Aloe Vera Gel For Skin: घर का एलोवेरा इस्तेमाल करें या बाजार का? आपकी स्किन के लिए क्या है बेस्ट

Best Aloe Vera Gel For Skin: घर का एलोवेरा इस्तेमाल करें या बाजार का? आपकी स्किन के लिए क्या है बेस्ट

Best Aloe Vera Gel For Skin: एलोवेरा का पौधा जो लगभग हर भारतीय घर की बालकनी या आंगन में मिल जाता है। दादी-नानी के जमाने से ही इसे जादुई पौधा माना गया है। एलोवेरा आज भी स्किनकेयर का वो पुराना राज है जो असरदार है। लेकिन आजकल जब हम बाजार जाते हैं, तो हर दुकान पर एलोवेरा जेल की बोतलें मिलती हैं। अब कंफ्यूजन ये है कि पौधे से पत्ती तोड़ें या बाजार से बोतल लाएं। चलिए, इसे आज समझते हैं।

क्या है आपकी स्किन के लिए सही?

ताजा एलोवेरा: स्किन के लिए असली और असरदार वही है जब आप पौधे से पत्ती तोड़कर जेल निकालते हैं, तब वह एकदम शुद्ध होता है। इसमें विटामिन और पोषण की पूरी ताकत होती है। यह धूप से झुलसी त्वचा और चेहरे की जलन को शांत करने के लिए बहुत असरदार है। लेकिन इसके साथ एक समस्या है, पत्ती काटते समय जो पीला-पीला पदार्थ निकलता है, उसे एलोइन कहते हैं। अगर आप इसे बिना धोए सीधे चेहरे पर लगा लेंगे, तो बॉडी पर खुजली या दाने हो सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने से पहले पानी में अच्छी तरह साफ करना बहुत जरूरी है। साथ ही, यह ताजा जेल बहुत जल्दी खराब हो जाता है, आप इसे महीनों तक रखकर इस्तेमाल नहीं कर सकते।

बाजार वाला जेल: बाजार में मिलने वाले जेल को इस तरह बनाया जाता है कि वे खराब न हों। इन्हें इस्तेमाल करना बहुत आसान है। बस ढक्कन खोला और लगा लिया। कई अच्छे जेल में स्किन को नमी देने वाली एक्स्ट्रा चीजें भी मिलाई जाती हैं। कई बार कंपनियां जेल को हरा दिखाने के लिए उसमें रंग या बहुत तेज खुशबू मिला देती हैं। अगर जेल का रंग एकदम गहरा हरा है, तो समझ लीजिए उसमें केमिकल है। हमेशा वह जेल चुनें जो पानी की तरह साफ हो और उसमें अल्कोहल न हो।

मुंह और दानों के लिए क्या चुनें?

अगर आपकी स्किन पर बहुत दानें होते हैं, तो बाजार का हल्का और बिना खुशबू वाला जेल ज्यादा बेहतर रहता है क्योंकि वह हल्का होता है। लेकिन अगर आप पौधे वाला ताजा जेल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो उसे बहुत अच्छे से साफ करके ही लगाएं। रोज की भागदौड़ में आप अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं, तो बाजार का एक अच्छा और बिना रंग वाला एलोवेरा जेल आपके लिए बेस्ट है। लेकिन अगर आपके पास समय है और आप बालों या चेहरे पर कोई फेस पैक लगाना चाहते हैं, तो घर के पौधे से निकला ताजा जेल ही सबसे बढ़िया काम करता है।

घर वाले एलोवेरा के फायदे-

  • ताजा और 100% शुद्ध होता है।
  • विटामिन ज्यादा मिलता हैं।
  • धूप से जली त्वचा और जलन में राहत।
  • फेस पैक और हेयर मास्क में ज्यादा फायदा।

बाजार वाले एलोवेरा के फायदे-

  • इस्तेमाल करने में आसान।
  • लंबे समय तक खराब नहीं होता।
  • ट्रैवल के लिए परफेक्ट।
  • अच्छे ब्रांड में एक्स्ट्रा मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *